शिक्षा बोर्ड ने किया आर्य स्कूल के अध्यापकों को सम्मानित

संवाद सूत्र, नरवाना : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Mar 2018 12:36 AM (IST) Updated:Fri, 23 Mar 2018 12:36 AM (IST)
शिक्षा बोर्ड ने किया आर्य स्कूल के अध्यापकों को सम्मानित
शिक्षा बोर्ड ने किया आर्य स्कूल के अध्यापकों को सम्मानित

संवाद सूत्र, नरवाना : आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. विनोद कौशिक ने बताया कि 12वीं विज्ञान संकाय की मार्च, 2014 की वार्षिक परीक्षा में मनदीप ने पांच सौ में से 487 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसके लिए पूर्व प्राचार्य संजय चौधरी, मनदीप को पढ़ाने वाले अध्यापक संजय गुप्ता अंग्रेजी प्रवक्ता, मणिभूषण पांडेय भौतिकी प्रवक्ता, रघुबीर मोर रसायन विज्ञान प्रवक्ता, गौतम गर्ग कंप्यूटर विज्ञान प्रवक्ता, अमित कुमार गणित प्रवक्ता, संजीव गुप्ता एकाउंट्स प्रवक्ता, नितिन कुमार अर्थशाश्त्र प्रवक्ता को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर प्रधान अनिल आर्य, विवेक आर्य, आमोद कुमार, इन्द्रजीत आर्य, नरेशचंद आर्य, वजय कुमार, अश्वनी आर्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी