संजय सैनी ने किया मिस्टर हरियाणा खिताब पर कब्जा

हरियाणा बॉडी बिल्डिग एंड फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में गन्नौर (सोनीपत) में आयोजित 37वीं जूनियर एंड सीनियर मिस्टर हरियाणा बॉडी बिल्डिग चैंपियनशिप में सफीदों के संजय सैनी ने मिस्टर हरियाणा किताब पर कब्जा किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 10:20 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 10:20 AM (IST)
संजय सैनी ने किया मिस्टर हरियाणा खिताब पर कब्जा
संजय सैनी ने किया मिस्टर हरियाणा खिताब पर कब्जा

संवाद सूत्र, सफीदों : हरियाणा बॉडी बिल्डिग एंड फिटनेस एसोसिएशन के तत्वावधान में गन्नौर (सोनीपत) में आयोजित 37वीं जूनियर एंड सीनियर मिस्टर हरियाणा बॉडी बिल्डिग चैंपियनशिप में सफीदों के संजय सैनी ने मिस्टर हरियाणा किताब पर कब्जा किया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से करीब 250 बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। संजय सैनी ने सभी को मात देकर 80 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा संजय सैनी ने प्रतियोगिता का ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। पत्रकारों से बातचीत में संजय सैनी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे इसी तरह से इस क्षेत्र में ओर अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर पर खिताब जीतने का प्रयास करेंगे।

chat bot
आपका साथी