डॉक्टरों व दवाईयों की कमी से जींद के सरकारी अस्पताल वेंटिलेटर पर : सहवाग

जागरण संवाददाता, जींद : कांग्रेसी नेता प्रमोद सहवाग ने कहा कि भाजपा सरकार ने जींद के सरका

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:38 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 01:33 AM (IST)
डॉक्टरों व दवाईयों की कमी से जींद के सरकारी अस्पताल वेंटिलेटर पर : सहवाग
डॉक्टरों व दवाईयों की कमी से जींद के सरकारी अस्पताल वेंटिलेटर पर : सहवाग

जागरण संवाददाता, जींद : कांग्रेसी नेता प्रमोद सहवाग ने कहा कि भाजपा सरकार ने जींद के सरकारी अस्पतालों को वेंटिलेटर पर पहुंचा दिया है। 200 बैड के जिला नागरिक अस्पताल में 55 डॉक्टर के पद स्वीकृत हैं, जबकि केवल 17 डाक्टर के हवाले 24 घंटे निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। यहीं हाल जिला के अन्य सरकारी अस्पतालों का है। जिला में कुल 204 पद डॉक्टर के स्वीकृत हैं जबकि केवल 60 ही पद भरे गए हैं। कांग्रेस घर घर अभियान के दौरान आमजन ने कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग के समक्ष स्वास्थ्य सेवाओं की बुरी हालात की बात कही थी। सहवाग ने शहर के अपोलो रोड स्थित शीतलपुरी कालोनी में कांग्रेस घर घर अभियान के तहत लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा सरकार कहती कुछ है करती कुछ और है। इस मौके पर रणधीर ढूल, राम ¨सह फोगाट, राजकुमार मोर, अभय राम शास्त्री, मनफूल फोगाट, महावीर डांगी, प्रदीप ढूल, गंगेश दीप शर्मा, प्रवीण ढांडा, वेद प्रकाश शर्मा, संजय सेन, संजीव सैन, कृष्ण, राज ¨सह ढांडा, कुलदीप बुरा, राजकुमार भोला, बनवारी जांगड़ा, राजेश खटक, मास्टर हरदेवा, सतवीर कंदोला, राजेश जागलान, धूप ¨सह कुंडू, दलबीर फौजी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी