ग्रामीणों को पौधे वितरित कर दिया पौधरोपण का संदेश

पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत विभिन्न गांवों के पौधे लगाने के बाद संडील गांव के जलघर में पौधरोपण करके पर्यावरण बचाने का संदेश ग्रामीणों को दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 06:39 AM (IST)
ग्रामीणों को पौधे वितरित कर दिया पौधरोपण का संदेश
ग्रामीणों को पौधे वितरित कर दिया पौधरोपण का संदेश

संवाद सूत्र, उचाना : पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत विभिन्न गांवों के पौधे लगाने के बाद संडील गांव के जलघर में पौधरोपण करके पर्यावरण बचाने का संदेश ग्रामीणों को दिया गया। 500 ग्रामीणों को पौधे देने के बाद पौधरोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल करने के लिए संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर देवेंद्र चतुरभूज अत्री ने हिस्सा लिया। सरपंच प्रतिनिधि गुरनाम संडील इस दौरान मौजूद रहे। अत्री ने कहा कि हरियाणा को हरित प्रदेश के नाम से जाना जाता था। आज प्रदेश से हरियाली खत्म हो रही है। पेड़-पौधों की संख्या निरंतर कम हो रही है जो चिता का विषय है पहले सड़क किनारे, खेतों में पेड़ नजर आते थे जो अब कम हो रहे है। हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा। पौधरोपण के साथ ही हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती बल्कि पौधरोपण के बाद जिम्मेदरी बढ़ जाती है। इस मौके पर प्रवीण संडील, दिलबाग सिंह, बलजीत मलिक, वासुदेव शर्मा, रामफल मलिक एवं आशा वर्कर मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी