जींद के रेलवे जंक्शन पर प्रवासी कामगारों के लिए शुरू की भोजन सेवा

जींद रेलवे जंक्शन पर बारिश के मौसम में भी अपना रोटी रथ सेवा समिति जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन सेवा दे रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:56 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:56 AM (IST)
जींद के रेलवे जंक्शन पर प्रवासी कामगारों के लिए शुरू की भोजन सेवा
जींद के रेलवे जंक्शन पर प्रवासी कामगारों के लिए शुरू की भोजन सेवा

जींद : रेलवे जंक्शन पर बारिश के मौसम में भी अपना रोटी रथ सेवा समिति जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन सेवा दे रही है। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश राठौड़ ने बताया कि संस्था निरंतर मानव सेवा में लगी हुई है। बाहर बारिश का मौसम होने की वजह से टिकट घर के अंदर बैठाकर भोजन खिलाया जा रहा है। धान लगाने आए प्रवासी कामगारों की संख्या में स्टेशन पर बढ़ गई है। संस्था रात आठ बजे तक मुफ्त भोजन सेवा दे रही है, ताकि कोई जरूरतमंद भूखा ना सोये। जरूरतमंदों में कपड़े ,कंबल भी वितरित किए जाते हैं। साथ ही प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी है। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक सब इंस्पेक्टर कर्मसिंह, उपाध्यक्ष शिवचरण शर्मा, गौरव शर्मा, राममेहर, विनोद, नंदलाल, विकास उपस्थित थे।

अवैध कालोनियां विकसित करने पर होगी कार्रवाई

जींद (वि) : डीसी डा. आदित्य दहिया ने कहा कि सरकार की सख्त आदेशों की पालना करते हुए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिला में कोई भी अनाधिकृत कालोनी विकसित न हो पाए। जिला प्रशासन द्वारा अनाधिकृत कालोनी विकसित करने में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जागी। कालोनियों को विकसित करने के लिए सरकार से लाइसेंस अनिवार्य होता है। बिना लाइसेंस अनाधिकृत कालोनी विकसित करना अपराध है व ऐसी कालोनी में प्लाट खरीदना भी अपराध है।

उन्होंने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को कहा कि वे जिला में विकसित हो रही ऐसी कालोनियों पर नजर रखें। अनाधिकृत कालोनी विकसित करने व लोगों को बरगलाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे और ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद, नगर पालिका भी अपने क्षेत्र में सतर्क रहे।

जयराम अस्पताल में किया पौधारोपण

संसू, नरवाना : श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति द्वारा संचालित जयराम अस्पताल में पौधारोपण अभियान लगातार जारी है। पूरे अस्पताल परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से अब तक काफी संख्या में पौधे लगाए जा चुके हैं। समिति प्रधान कैलाश सिगला ने कहा कि हिसार से आए फिजिशियन डा.वीरेंद्र कुंडू, दंत रोग विशेषज्ञ डा. हितेश चौधरी ने अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया। इसके अलावा चर्म रोग विशेषज्ञ डा. रविशरण सिंह ने भी अस्पताल परिसर में पौधा लगाया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद, श्री वैष्णो देवी दुर्गा जागरण मंडल और अमरनाथ सेवा समिति नरवाना द्वारा भी अस्पताल परिसर में पौधारोपण किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी