रोहतक में पुलिस कार्रवाई के विरोध में कंडेला, दालमवाला और रामराय में किसानों ने लगाया जाम

रोहतक में सीएम मनोहर लाल का विरोध करने पहुंचे किसानों के साथ पुलिस की हुई झड़प के विरोध में तीन गांवों कंडेला दालमवाला और रामराय में किसानों ने जाम लगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 06:52 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 06:52 AM (IST)
रोहतक में पुलिस कार्रवाई के विरोध में कंडेला, दालमवाला और रामराय में किसानों ने लगाया जाम
रोहतक में पुलिस कार्रवाई के विरोध में कंडेला, दालमवाला और रामराय में किसानों ने लगाया जाम

जागरण संवाददाता, जींद : रोहतक में सीएम मनोहर लाल का विरोध करने पहुंचे किसानों के साथ पुलिस की हुई झड़प के विरोध में तीन गांवों कंडेला, दालमवाला और रामराय में किसानों ने जाम लगा दिया। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे तीनों जगहों पर जाम लगाया गया। शाम तक पुलिस किसानों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करती रही, लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई और लिक मार्गो से निकले। कंडेला गांव में कंडेला, शाहपुर, श्रीराग खेड़ा व अन्य आसपास के गांवों के लोगों ने जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। 28 फरवरी को जब गाजीपुर बार्डर पर प्रशासन द्वारा राकेश टिकैत को धरने से उठाने का प्रयास किया गया था। उस समय भी रात को कंडेला गांव में सबसे पहले जाम लगा था। जिसके बाद काफी संख्या में लोग बॉर्डर की तरफ रवाना हो गए थे। उसके बाद कंडेला में बुलाई गई पहली खाप महापंचायत में राकेश टिकैत पहुंचे थे। जाम लगाने वाले लोगों ने कहा कि शनिवार को रोहतक में सीएम मनोहर लाल का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई। वहीं, वीरवार को हिसार में डिप्टी सीएम का विरोध करने पहुंचे किसानों के साथ झड़प हुई। जब तक तीनों कृषि सुधार कानून वापस नहीं हो जाते। बीजेपी-जेजेपी के नेताओं के बहिष्कार का फैसला किया गया है और कार्यक्रमों पर आने से रोक का फैसला किया गया है। इसके बावजूद सीएम और डिप्टी सीएम पुलिस फोर्स के बल पर कार्यक्रमों में आ रहे हैं। किसानों को बल प्रयोग कर दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कंडेला गांव में जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर और जींद-हांसी मार्ग पर रामराय गांव में किसानों ने जाम लगाया। वहीं, दालमवाला में भी जाम लगाया गया। जाम खुलवाने के लिए किसानों से बातचीत कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी