Haryana: बबीता फोगाट के ट्वीट पर चढूनी बोले- जो अपनी चौधर के लिए इज्जत पर ही दाग लगवा ले, उसकी क्या औकात रह गई

Haryana पहलवान बबीता फौगाट ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा दिए गए बयान पर ट्वीट किया है। इसमें फौगाट ने उन्हें आंदोलनजीवी बताया है। अपने ट्वीट में बबीता फौगाट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में जहरीले बोल अपशब्द और धमकियां देने की बात कही है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 27 May 2023 04:06 PM (IST) Updated:Sat, 27 May 2023 04:06 PM (IST)
Haryana: बबीता फोगाट के ट्वीट पर चढूनी बोले- जो अपनी चौधर के लिए इज्जत पर ही दाग लगवा ले, उसकी क्या औकात रह गई
Haryana: बबीता फोगाट के ट्वीट पर चढूनी का पलटवार : जागरण

जींद, जागरण संवाददाता: भाजपा नेता व अर्जुन अवार्डी पहलवान बबीता फौगाट ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा दिए गए बयान पर ट्वीट किया है। इसमें फौगाट ने उन्हें आंदोलनजीवी बताया है। अपने ट्वीट में बबीता फौगाट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में जहरीले बोल, अपशब्द और धमकियां देने की बात कही है।

बबीता ने कहा है कि महिलाओं के अधिकार के लिए उठी मांग व आंदोलन अब देश विरोधी ताकतों तथा खास राजनीतिक परिवारों को सुपुर्द होती दिख रही है।

इस पर गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि वे बबीता फौगाट के ट्वीट का अच्छी नजर से नहीं देखते। ट्वीट में उनकी भाषा सही नहीं है। वे लिख रही हैं कि देश विरोधी ताकतों के हाथ में चल गया है। हम देश के लिए लड़ रहे हैं, मर रहे हैं और जेल जा रहे हैं। फिर ये देश विरोधी ताकत कौन सी हैं।

स्वयं बबीता फौगाट की बहन धरने पर बैठी है। लड़कियों के साथ गलत हुआ है। सबसे पहले उन्हें ही साथ आना चाहिए। उन्हें ऐसी पार्टी को लात मारनी चाहिए। कहावत है कि बची इज्जत, गया कुछ नहीं। गई इज्जत बचा कुछ नहीं। जो अपनी चौधर के लिए इज्जत पर ही दाग लगवा ले, उसकी क्या औकात रह गई। उन्हें भाजपा छोड़कर आना चाहिए।

वहीं रविवार को दिल्ली कूच को लेकर चढूनी ने कहा कि इस आंदोलन का नेतृत्व खाप पंचायतें कर रही हैं। वे सिर्फ उनके साथ है। यदि सरकार दिल्ली में जाने से रोकती है वो वहीं बैठ जाएंगे। इसके बाद खापें जो भी फैसला लेंगी, उसके अनुसार चला जाएगा।

chat bot
आपका साथी