भाजपा सरकार की तमाम तरह की साजिशों के बावजूद नहीं टूटेगा किसान आंदोलन: बलबीर

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर तीन कृषि विरोधी कानूनों को रद्द करवाने और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर देश भर में चल रहे किसान आंदोलन जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 08:28 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 08:28 AM (IST)
भाजपा सरकार की तमाम तरह की साजिशों के बावजूद नहीं टूटेगा किसान आंदोलन: बलबीर
भाजपा सरकार की तमाम तरह की साजिशों के बावजूद नहीं टूटेगा किसान आंदोलन: बलबीर

संवाद सूत्र, नरवाना : संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर तीन कृषि विरोधी कानूनों को रद्द करवाने और एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के तहत बद्दोवाल टोल पर चल रहा धरना 169वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता बलदेव सिंह व संचालन होशियार सिंह ने किया।

क्रमिक भूख हड़ताल में रमेश, महेंद्र, हवासिंह, महेंद्र सिंह व जसवंत सिंह शामिल हुए। हालांकि वीरवार रात को आई आंधी ने आंदोलनकारियों के तंबू उखाड़ दिए थे, फिर भी उनके हौंसले में कोई कमी दिखाई नहीं दी। अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य के नेता व मुख्य वक्ता मास्टर बलबीर ने कहा कि यह किसान आंदोलन शांति और अनुशासन की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। ठंड हो, बारिश हो या फिर अब आंधी तूफान और बेतहाशा गर्मी तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए देश का किसान और मजदूर मजबूती के साथ आंदोलन में डटा हुआ है। सरकार को समय रहते हुए चेत जाना चाहिए कि अब यह आंदोलन किसी भी कीमत पर टूटने वाला नहीं है। क्योंकि सरकार तमाम प्रकार की साजिशें और तिकड़में रच कर देख चुकी है। अब मोदी सरकार के पास अपनी हठधर्मिता व राजहठ को छोड़कर आंदोलनकारियों की मांगें मानने के अलावा और कोई रास्ता शेष नहीं बचा है। जितना जल्दी सरकार को यह बात समझ में आती है उतना ही किसानों का, देश का और खुद सरकार का भला है। धरने को शीशपाल गुलाडी, चांदीराम कलौदा, एडवोकेट होशियार सिंह और पूजा मंगलपुर ने भी सम्बोधित किया। मुख्य रूप से डॉ रामचंद्र, मा सतबीर, सुखबीर, सुनील बद्दोवाल, नत्थाराम, नरेश दनौदा, बलराज पंघाल, महेंद्र गोयत, सीमा धर्मगढ, डिम्पल व कलावती, कुलदीप गर्ग, निहाला गुरुसर आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी