दरबारा देशवाल बने जजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

जजपा की प्रदेश कार्यकारणी में सफीदों हलके से दरबारा देशवाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Aug 2019 08:40 AM (IST) Updated:Sun, 04 Aug 2019 08:40 AM (IST)
दरबारा देशवाल बने जजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
दरबारा देशवाल बने जजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

जागरण संवाददाता, जींद : जजपा की प्रदेश कार्यकारणी में सफीदों हलके से दरबारा देशवाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। देशवाल ने अपनी नियुक्ति पर जजपा संरक्षक अजय सिंह चौटाला, पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, दिग्विजय सिंह चौटाला और जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिस भरोसे के साथ शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है, वे उसे पूरी लगन और निष्ठा से निभाएंगे। दरबारा देशवाल गंगोली लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी