यात्री कृपया ध्‍यान दें, दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन 10 नवंबर तक रहेगी रद

हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने दिल्‍ली व फिरोजपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को 10 नवंबर तक रद कर दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 01:15 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 01:15 PM (IST)
यात्री कृपया ध्‍यान दें, दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन 10 नवंबर तक रहेगी रद
यात्री कृपया ध्‍यान दें, दिल्ली-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन 10 नवंबर तक रहेगी रद

जींद, जेएनएन। यह हरियाणा और पंजाब के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली से फिरोजपुर जाने वाली 4641 व 51642 पैसेंजर ट्रेन 10 नवंबर तक रद रहेगी। इस ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दैनिक यात्रियों ने इस ट्रेन को चलाने की मांग की है।

गौरतलब है कि पिछले महीने 15 अक्टूबर को रेलवे ने दिल्ली-फिरोजपुर ट्रेन को 5 नवंबर तक रद कर दिया था। मगर अब इसके रद रहने का समय बढ़ाकर 10 नवंबर तक कर दिया गया है। दिल्ली की तरफ से यह पैसेंजर ट्रेन सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचती है। 10 बजकर 50 मिनट पर फिरोजपुर की तरफ रवाना होती है। ट्रेन नंबर 54642 फिरोजपुर की तरफ से आकर शाम 6 बजकर 20 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंचती है। 6 बजकर 50 मिनट पर यह ट्रेन दिल्ली की तरफ रवाना होती है। जींद से दिल्ली की तरफ हर रोज 3 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश पांचाल ने कहा कि ट्रेन नंबर 54641 व 54642 रद रहने से दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेलवे द्वारा हर बार सर्दियों में रद कर दिया जाता है, जो कि गलत है। इस ट्रेन को लगातार चलाया जाए, ताकि यात्रियों को परेशानी नहीं हो।

'' दिल्ली मंडल के अधिकारियों अनुसार 10 नवंबर तक दिल्ली-फिरोजपुर ट्रेन को रद किया गया है। जब तक मुख्यालय से अगले आदेश नहीं आते, तब तक ट्रेन को रद रखा जाएगा। फिलहाल 10 नवंबर तक ट्रेन को रद रखा गया है। इसकी तारीख को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

                                                                                          - प्रेम किशोर, स्टेशन अधीक्षक जींद। 

chat bot
आपका साथी