नहर में नहाने गए युवक की मौत, दो किलोमीटर दूर मिला शव

कस्बे के बीच से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में शुक्रवार करीब पांच बजे डूबे 18 वर्षीय अर्पित का शव 17 घंटे के बाद बरामद हुआ। पुलिस और युवकों देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। जिला प्रशासन द्वारा अनिल नामक गोताखोर को उनको ढूढ़ने के लिए लगा गया। अनिल गोताखोर ने करीब डेढ़ घंटे कुछ ही दूरी पर शव को ढूंढ़ निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 09:30 AM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 09:30 AM (IST)
नहर में नहाने गए युवक की मौत, दो किलोमीटर दूर मिला शव
नहर में नहाने गए युवक की मौत, दो किलोमीटर दूर मिला शव

संवाद सूत्र, सफीदों : कस्बे के बीच से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में शुक्रवार करीब पांच बजे डूबे 18 वर्षीय अर्पित का शव 17 घंटे के बाद बरामद हुआ। पुलिस और युवकों देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। जिला प्रशासन द्वारा अनिल नामक गोताखोर को उनको ढूढ़ने के लिए लगा गया। अनिल गोताखोर ने करीब डेढ़ घंटे कुछ ही दूरी पर शव को ढूंढ़ निकाला। अर्पित रविदास बस्ती का रहने वाला था। उसने छह महीने पहले पानीपत की आइटीआइ से फिटर ट्रेड में अपना एडमीशन लिया था।

उसके भाई अमित ओर पिता कर्मबीर ने बताय कि अर्पित शाम के पांच बजे घर से गया था, जो अपने दोस्तों के साथ गैस एजेंसी नहर पुल के पास नहाने लगा। तभी कुछ समय के बाद एक युवक ने घर आकर उसके डूबने की सुचना दी। नहर में पानी का बहाव ज्यादा था जिसमें अर्पित पानी के बहाव के साथ बह गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी