आत्मकल्याण के लिए भगवान से जोड़ें संबंध : आचार्य पवन

प्रभु के साथ कोई न कोई संबंध जोड़ कर रखना चाहिए ताकि हमारे दिल में उनकी याद सदैव बसी रहे। यह वाक्य आचार्य पवन शर्मा ने माता वैष्णवी धाम में आयोजित कार्तिक महोत्सव में तुलसी विवाह के मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के समक्ष अपने प्रवचन के दौरान कहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 08:31 AM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 08:31 AM (IST)
आत्मकल्याण के लिए भगवान से जोड़ें संबंध : आचार्य पवन
आत्मकल्याण के लिए भगवान से जोड़ें संबंध : आचार्य पवन

जागरण संवाददाता, जींद : प्रभु के साथ कोई न कोई संबंध जोड़ कर रखना चाहिए, ताकि हमारे दिल में उनकी याद सदैव बसी रहे। यह वाक्य आचार्य पवन शर्मा ने माता वैष्णवी धाम में आयोजित कार्तिक महोत्सव में तुलसी विवाह के मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के समक्ष अपने प्रवचन के दौरान कहे। समारोह में तुलसी विवाह, भक्तिपूर्ण माहौल में भगवान शालिग्राम के साथ पूर्ण वैदिक विधान के साथ हुआ। इस मौके पर महिलाएं मंगल गीतों पर जमकर थिरकीं। सतीष जैन व अनुराधा भोला इस मांगलिक आयोजन के यजमान बने। इस मौके पर संतोष शर्मा, सीमा कोचर, कैलाश गोयल, वीना मदान, संतोष, गीता मदान, लक्ष्मी लखीना, कंचन पाहवा, ललिता सोनी, अलका सलूजा, राज परूथी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी