समिति ने स्कूल में छात्राओं को बांटे सेनेटरी पैड

संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सुलक्षणा अहलावत ने कहा कि कुछ महिलाएं और लड़कियां एक ही पैड को लंबे समय तक इस्तेमाल करती हैं जो खतरनाक हो सकता है। कुछ पैडों को सिर्फ एक बार इस्तेमाल करने के लिए बनाए जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 07:10 PM (IST)
समिति ने स्कूल में छात्राओं को बांटे सेनेटरी पैड
समिति ने स्कूल में छात्राओं को बांटे सेनेटरी पैड

जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति ने जिले के धनौरी गांव के ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को मुफ्त में सेनेटरी पैड बांटे। संस्था ने 220 छात्राओं को 1980 पैड वितरित किये।

संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सुलक्षणा अहलावत ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ महिलाएं और लड़कियां एक ही पैड को लंबे समय तक इस्तेमाल करती हैं, जो खतरनाक हो सकता है। कुछ पैडों को सिर्फ एक बार इस्तेमाल करने के लिए बनाए जाते हैं। धनौरी निवासी संस्था के पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि सेनेटरी पैड आज हर बेटी हर महिला का पहला अधिकार और पहली जरूरत है, लेकिन आज भी बहुत सी लड़कियां एवं महिलाएं इससे वंचित हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केवल सिंह, शिक्षिका सरबजीत, शीतल, नंद किशोर, राकेश अहलावत, सुरेश भारद्वाज, अमित सिंह, विकास कुमार, राहुल, नवीन, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी