सीएम को रथ में घूमने की बजाय बाढ़ में फंसे लोगों सहायता करनी चाहिए : राठी

जजपा जिला प्रधान कृष्ण राठी ने कहा कि यह समय प्रदेश की जनता को संभालने का है। प्रदेश में एक तरफ तो बाढ़ के कारण हजारों लोगों की जिदगी को खतरा बना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Aug 2019 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 06:34 AM (IST)
सीएम को रथ में घूमने की बजाय बाढ़ में फंसे लोगों सहायता करनी चाहिए : राठी
सीएम को रथ में घूमने की बजाय बाढ़ में फंसे लोगों सहायता करनी चाहिए : राठी

जागरण संवाददाता, जींद : जजपा जिला प्रधान कृष्ण राठी ने कहा कि यह समय प्रदेश की जनता को संभालने का है। प्रदेश में एक तरफ तो बाढ़ के कारण हजारों लोगों की जिदगी को खतरा बना हुआ है। दूसरी तरफ सुखे के कारण किसान भूखे मरने की कगार पर हैं। सीएम रथ पर प्रदेश की दुर्दशा देखने के लिए घूम रहे हैं। सीएम अब तक जहां से गुजरे हैं। एक भी पैसा विकास कार्यों के लिए नहीं देकर गए। सीएम को अब कुर्सी का डर बना हुआ है। आज प्रदेश की हालात को देखते हुए सीएम को जन समस्याओं का समाधान करते हुए बाढ़ में फंसे लोगों की सहायता के लिए काम करना चाहिए था। राठी ने कहा कि प्रदेश के सीएम के पास विकास, रोजगार और गुंडागर्दी रोकने के लिए कोई योजना नहीं है। जिले में सड़कों की बदहाली, सीवरेज, पेयजल और बेरोजगार युवाओं के रोजगार के सवाल पर सीएम के पास कोई जवाब नहीं था। राठी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में प्रदेश में जजपा व बसपा की संयुक्त सरकार बनेगी।

chat bot
आपका साथी