पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकार : सैनी

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि सैनिकों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। आज देश की जनता की आवाज एक होकर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व भूपेंद्र हुड्डा द्वारा दिए गए देशहित में सरकार के साथ होने के बयान की सराहना की। जब-जब देश पर सुरक्षा के मामले में सवाल उठे हैं, कांग्रेस ने सबसे पहले पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सैनी ¨सघाना गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:45 AM (IST)
पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकार : सैनी
पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकार : सैनी

संवाद सूत्र, सफीदों : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि सैनिकों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। आज देश की जनता की आवाज एक होकर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व भूपेंद्र हुड्डा द्वारा दिए गए देशहित में सरकार के साथ होने के बयान की सराहना की। जब-जब देश पर सुरक्षा के मामले में सवाल उठे हैं, कांग्रेस ने सबसे पहले पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सैनी ¨सघाना गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज देश का बच्चा-बच्चा चाहता है कि पाकिस्तान में बैठे उग्रवादी संगठनों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जगदीश कश्यप, सुखबीर जयपुर, भजन प्रजापत, ओम ¨सह राणा प्रधान, रमेश शर्मा, रामपाल वाल्मीकि, राम¨सह राणा, शंकर राणा, सुभाष राणा, सुभाष कश्यप, राजकुमार जैन, साहिब ¨सह राणा, शेरा शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी