मोदी का 70वां जन्मदिन सेवा के रूप में मनाएगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को पार्टी सेवा और आत्मनिर्भरता थीम के तहत मनाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 05:26 AM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 06:18 AM (IST)
मोदी का 70वां जन्मदिन सेवा के रूप में मनाएगी भाजपा
मोदी का 70वां जन्मदिन सेवा के रूप में मनाएगी भाजपा

जागरण संवाददाता, जींद:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को पार्टी सेवा और आत्मनिर्भरता थीम के तहत मनाएगी। पूरे प्रदेश में हर जिला मुख्यालय पर 17 सितंबर को रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें कम से कम 70 लोग रक्तदान करेंगे। हर जिले में नेत्र जांच कैंप लगाए जाएंगे। भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के घरों व दफ्तरों पर सीएचसी और अटल केंद्र खोले जाएंगे, जहां आम लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे और अपनी समस्याएं भी बता सकेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन है। उस दिन पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पॉलिथिन को ना कहा जाएगी और लोगों को जूट के थैले वितरित किए जाएंगे। 25 सितम्बर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती है और दो अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जा रही है। इसलिए 17 सितंबर से गांधी जयंती तक सेवा और आत्मनिर्भता थीम के तहत कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके विचारों को लेकर बूथ तक ले जाया जाएगा और उनके जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गांधी जयंती तक आत्म निर्भरता स्कीमों के तहत लाभार्थियों तक पहुंचा जाएगा।

गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को लोकल फोर वोकल की तरह लोकल पर वोकल कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालयों पर मेला तथा प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी के अलावा बिक्री केंद्र भी होंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर, पूर्व प्रधान अमरपाल राणा, पूर्व विधायक प्रेमलता, कलीराम पटवारी, जसबीर देशवाल, परमेंद्र ढुल, कर्मबीर सैनी, जिला महामंत्री सुखदीप बुआना, जगदीश उझाना मौजूद रहे। किसानों के हित में तीन अध्यादेश

धनखड़ ने केंद्र सरकार की ओर से लाए तीन अध्यादेशों के बारे में कहा कि खरीद कार्य शुरू होने के साथ ही गुमराह कर रहे विपक्ष की पोल भी खुल जाएगी। अध्यादेश के माध्यम से डायरेक्ट मार्केटिग को बढ़ावा देने की योजना है। किसान बिना रोकटोक के कहीं पर भी अपनी फसलों को बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि खरीद कार्य शुरु होने के साथ ही गुमराह कर रहे लोगों की पोल खुल जाएगी। बरोदा उपचुनाव भाजपा के लिए अवसर, कांग्रेस के लिए चुनौती

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बरोदा उपचुनाव के बारे में कहा कि यह भाजपा के लिए अवसर है, जबकि कांग्रेस के लिए सीट को बचाना चुनौती है। यह सीट पहले कांग्रेस के पास रही है। कांग्रेस कार्यकाल में बरोदा हलके में कुछ नहीं हुआ। उससे सटे किलोई हलके की सड़कें चौड़ी हैं, जबकि बरोदा में घुसते ही सड़कों की दुर्दशा शुरू हो जाती है।

chat bot
आपका साथी