भाजपा ने दी जींद में विकास को तेजी: प्रेमलता

भाजपा ने दी जींद में विकास को तेजी: प्रेमलता

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Apr 2018 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 06 Apr 2018 03:00 AM (IST)
भाजपा ने दी जींद में विकास को तेजी: प्रेमलता
भाजपा ने दी जींद में विकास को तेजी: प्रेमलता

संवाद सूत्र, उचाना : भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा कि कांग्रेस के राज में विकास, रोजगार के मामले में जींद पूरे प्रदेश में सबसे पिछड़ा हुआ था। भाजपा के सत्ता में आने के बाद जींद के विकास को तेजी मिली है। शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ गए थे हम। वे पीडब्लूडी रेस्ट हाऊस में ग्राम प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। यहां पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।

प्रेमलता ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय बुडायन में मंजूर होने के साथ-साथ कई स्कूलों को अपग्रेड करवाने का काम हमारी सरकार ने किया। महिला कॉलेज के लिए सरकार ने नाम मांगा है जिसके लिए घोघड़िया गांव का नाम दिया गया है। अलेवा में सरकारी कॉलेज बनाया गया है। प्रेमलता ने कहा कि अलेवा में आठ अप्रैल को जनसभा होगी। इस जनसभा में महिलाओं की भागीदारी अधिक होनी चाहिए। आज क्षेत्र के गांव से गांव को जोड़ने के लिए अनेकों सड़कों का निर्माण हो चुका है। आधा दर्जन सड़कों को मंजूरी मिली है। अब से पहले जो सरकारें बनीं, उनके मुखियाओं ने हलके के साथ राजनीति द्वेष भावना के चलते रोजगार, विकास के भेदभाव किया।

chat bot
आपका साथी