पंजाब से किसानों का बड़ा जत्था पहुंचा शहर, जींद-नरवाना रोड पर लगा जाम

दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में पंजाब से किसानों का एक बड़ा जत्थे ने शनिवार को जींद जिले की सीमा में प्रवेश किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 08:06 AM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 08:06 AM (IST)
पंजाब से किसानों का बड़ा जत्था पहुंचा शहर, जींद-नरवाना रोड पर लगा जाम
पंजाब से किसानों का बड़ा जत्था पहुंचा शहर, जींद-नरवाना रोड पर लगा जाम

संवाद सूत्र, उचाना : दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में पंजाब से किसानों का एक बड़ा जत्थे ने शनिवार को जींद जिले की सीमा में प्रवेश किया। जत्था कई किलोमीटर लंबा था। जब वह खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचा तो टोल पर बैठे स्थानीय किसानों ने उनको स्वागत के लिए रोक लिया। जींद की तरफ जाने वाले वाहनों की लाइन एक होने के चलते यहां पर लंबा जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक वाहन जाम के अंदर फंसे रहे। टोल से आगे झांझ गांव तक किसान सड़क पर बैठ गए। यहां पर वक्ताओं ने किसानों को संबोधित किया। हजारों की संख्या में पहुंचे किसानों का रात्रि ठहराव झांझ गांव में होगा। किसानों के खाने के लिए झांझ गांव के ग्रामीणों द्वारा व्यवस्था की हुई है। यहां पर किसानों के आने से पहले ही उनके खाने के लिए हलवाई खाना बनाने के लिए लग गए। किसानों के इस जत्थे में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानून को लेकर अड़ी हुई है। ये कृषि कानून किसानों के खिलाफ है। इन कानूनों को केंद्र सरकार रद करके किसानों की मांग को पूरा करें। किसान अपनी मांग के लिए 31 दिनों से दिल्ली बार्डर पर डटे हुए है लेकिन केंद्र सरकार कुंभकर्णीय नींद सो रही है।

बाजार में खरीदारी करने आई महिला का पर्स छीना

जासं, जींद : मेन बाजार स्थित तांगा चौक के निकट एक युवक ने महिला का पर्स झपट लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हिसार जिले के गांव राखी शाहपुर निवासी गरिमा ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर का वह ननद किरण के साथ जींद बाजार में खरीदारी करने के लिए आई हुई थी। जब वह मेन बाजार के तांगा चौक पर पहुंची तो एक युवक पीछे से आया और उसका पर्स झपट लिया। पर्स में 22 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल सहित जरूरी सामान था। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों ने युवक का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया। शहर थाना पुलिस आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखकर आरोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी