सपने देखना अच्छी बात, लेकिन पूरा करने के लिए करें कड़ी मेहनत: भारत केसरी मिनाक्षी

जागरण संवाददाता जींद महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अर्जुन स्टेडियम में एक दिवसीय खेलकूद प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:42 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:42 AM (IST)
सपने देखना अच्छी बात, लेकिन पूरा करने के लिए करें कड़ी मेहनत: भारत केसरी मिनाक्षी
सपने देखना अच्छी बात, लेकिन पूरा करने के लिए करें कड़ी मेहनत: भारत केसरी मिनाक्षी

जागरण संवाददाता, जींद: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अर्जुन स्टेडियम में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। भारत केसरी कोच मिनाक्षी ने खेलकूद में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। भारत केसरी मीनाक्षी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपने देखना अच्छी बात है, लेकिन इन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत अवश्य करनी चाहिए।

कोच मीनाक्षी ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अपने अधिकारों का हनन कभी होने देना चाहिए। इन्हें हासिल करने के लिए आखिरी दम तक लड़ना चाहिए। लड़का-लड़की में कभी भी भेद नहीं करना चाहिए। इन दोनों को आगे बढ़ाने के लिए बराबर सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिता में सौ मीटर की दौड़, तीन पांव की रेस, फ्रॉग रेस इत्यादि खेल प्रतियोगिताएं हुईं। किशोरियों तथा महिलाओं के लिए अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। 100 मीटर किशोरी दौड़ प्रतियोगिता में जींद शहर की पूजा, रक्षिता तथा सिवानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। थ्री लेग रेस प्रतियोगिता में अनु व गुरमिला की जोड़ी प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर नसीबो व सीमा तथा तीसरे स्थान पर मनीक्षा व राधिका की जोड़ी रही, फ्रॉग रेस प्रतियोगिता में खटकड़ गांव की सुमन प्रथम तथा इसी गांव की सुमन धर्मपत्नी राजेश द्वितीय स्थान पर रही, खिमा खेड़ी गांव की सुनीता तीसरे स्थान पर रही। थ्री लेग महिला रेस में जींद शहर की रेखा व पूजा की जोड़ी प्रथम, जींद शहर की रीना व नरेश की जोड़ी द्वितीय तथा अलेवा गांव निवासी अनिता व किताबों की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। मटका रेस प्रतियोगिता में सफीदों की पूनम प्रथम, बेलरखां गांव निवासी शीला द्वितीय तथा खातला गांव निवासी सुदेश तीसरे स्थान पर रही।

आज लघु सचिवालय में प्रदर्शनी

जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) सुजाता ने बताया कि चार मार्च को लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शनी होगी। सुबह दस बजे से चार बजे तक लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हाथ से तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी को कोई भी व्यक्ति आकर निश्शुल्क देख सकता है। प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादकों की लोग खरीदारी भी कर सकेंगे। प्रदर्शनी में रेशम के धागों की चूड़ियां, आचार, पापड़, लॉवर, टी- शर्ट, जर्सी, हाथ से बनी हुई दरियां, कांच की चूड़ियां, बैग, झूमर, सर्फ, साबुन तथा घर के लिए सजावटी सामान उपलब्ध होंगे। इस मौके पर जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी रामरती देवी, सीडीपीओ मीना देवी, बिमला, डीसीपीओ टीम की सदस्य सीमा, ममता, मिनाक्षी उपस्थित रहीं। सीडीपीओ सुमित्रा लाठर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की इंचार्ज रही।

chat bot
आपका साथी