बगैर रजिस्ट्रेशन के शहर की सड़कों पर दौड़ रहे 800 ऑटो

जागरण संवाददाता जींद शहर में बगैर रजिस्ट्रेशन के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:15 AM (IST)
बगैर रजिस्ट्रेशन के शहर की सड़कों पर दौड़ रहे 800 ऑटो
बगैर रजिस्ट्रेशन के शहर की सड़कों पर दौड़ रहे 800 ऑटो

जागरण संवाददाता, जींद : शहर में बगैर रजिस्ट्रेशन के 800 से ज्यादा वाहन दौड़ रहे हैं। इनके पास कागजात भी पूरे भी नहीं हैं और 10 साल से ज्यादा पुराने होने के कारण इनकी पासिग भी नहीं हो रही है। ये ऑटो हादसों का कारण बन सकते हैं। जींद शहर में करीब तीन हजार ऑटो चलते हैं। जिस भी मार्ग पर नजर जाती है, सबसे ज्यादा ऑटो ही नजर आते हैं।

नियमों को तोड़कर ऑटो चालक लोगों की परेशानी को बढ़ा रहे हैं। स्कूली बच्चों को भी लाने-ले जाने में भी काफी ऑटो लगे हुए हैं। अभी स्कूल बंद हैं। सामान्य दिनों में निजी स्कूलों के सामने ऑटो की भीड़ लगी रहती है। जो नियमों का पालन नहीं करते और सवारियां भी ज्यादा बैठाते हैं। सवारी ज्यादा होने और वाहन कंडम होने की वजह से लोगों की जान जोखिम में होती है।

25 फीसद ऑटो बगैर कागजात के

हरियाणा ऑटो यूनियन प्रदेशाध्यक्ष विजय दलाल ने बताया कि शहर में अभी 25 फीसद से ज्यादा ऑटो बगैर कागजात के हैं। जिनमें से काफी वाहन 10 साल से पुराने हैं, जिनकी पासिग नहीं हुई है। इन ऑटो चालकों को कागजात पूरा करने के लिए प्रशासन से 30 नवंबर तक का समय मांगा गया है। जो ऑटो चालक 30 नवंबर तक नियमानुसार प्रक्रिया पूरी नहीं करता है, यूनियन उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को कहेगा। कंडम ऑटो से हादसा होने का डर रहता है।

यात्रियों की जान से खिलवाड़

यात्रियों का कहना है कि बेलगाम दौड़ते ऑटो पर स्थानीय पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है। कभी-कभी स्थिति ऐसी हो जाती है कि ऑटो में चार सवारियों की जगह आठ भरे होते हैं।

chat bot
आपका साथी