धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी

जागरण संवाददाता, जींद : धनतेरस पर्व पर मंगलवार को बाजार काफी सजे-धजे नजर आए। बाजारों में पूरा दिन लो

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 06:55 PM (IST)
धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी

जागरण संवाददाता, जींद : धनतेरस पर्व पर मंगलवार को बाजार काफी सजे-धजे नजर आए। बाजारों में पूरा दिन लोगों ने जमकर खरीददारी की। खासकर महिलाओं ने बर्तनों आदि की खरीदारी की।

धनतेरस पर चांदी व सोने के सिक्कों की भी खासी मांग रही। धनतेरस को लेकर लोगों ने सुबह से ही खरीदारी शुरू हो गई थी। धनतेरस के मद्देनजर पालिका बाजार, मेन बाजार, जनता बाजार, तांगा चौक आदि बाजारों में काफी भीड़ रही। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर खरीददारी करना काफी शुभ होता है। इस दिन लक्ष्मी घर आती है तथा अनाज का भंडार होता है। धनतेरस को देखते हुए बर्तन बाजार में काफी हलचल रही। महिलाएं सबसे ज्यादा स्टील के बर्तन खरीदने में रुचि दिखा रही थी। बर्तन स्टोर चलाने वाले सुरेश, राहुल, अनिल, दीपक आदि का कहना था कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी भीड़ है। लोग खरीदारी के लिए अपने घरों से ज्यादा निकल रहे है। महिलाएं स्टील के बर्तनों की खरीददारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में स्टील के बर्तनों की मांग बढ़ी है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा बर्तन जगाधरी से मंगाए जाते है। मार्केट में बढ़ रही भीड़ से दुकानदार भी काफी खुश नजर आ रहे है। बर्तन स्टोर संचालक प्रवीण शर्मा, सुंदर व आशीष ने बताया कि बर्तन लेने के लिए महिलाओं का समूह का समूह आ रहा है। उनकी दिवाली अबकी बार अच्छी बनेगी। धनतेरस पर भी महिलाओं ने अच्छी खरीदारी की है।

chat bot
आपका साथी