एकांकी नाटक में डीएवी स्कूल फतेहाबाद की टीम प्रथम

जागरण संवाददाता, जींद : डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में क्षेत्रीय स्तर पर एकांकी नाटक प्रतियोगिता का

By Edited By: Publish:Fri, 17 Oct 2014 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 17 Oct 2014 06:25 PM (IST)
एकांकी नाटक में डीएवी स्कूल फतेहाबाद की टीम प्रथम

जागरण संवाददाता, जींद : डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में क्षेत्रीय स्तर पर एकांकी नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन नाटकों के विषय पर्यावरण, सामाजिक कुरीतियां एवं नारी से संबंधित अनेक समस्याएं रही। प्रतियोगिता में 11 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अधिष्ठाता सुखपाल सिंह मान रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी व विशिष्ट अतिथि मंगल सिंह शांत व मोहनलाल आर्य थे। निर्णायक मंडल में स्वर्ण पदक विजेता यशु व अरुण आशरी थे। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य हरेशपाल के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके बाद वैदिक संस्कृति को उजागर करने के लिए प्रार्थना हुई। विद्यालय के बच्चों द्वारा विद्यालय में पहुंचे अतिथियों का गीत गाकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएवी स्कूल फतेहाबाद, द्वितीय स्थान डीएवी स्कूल असंध, तृतीय स्थान इंडस पब्लिक स्कूल जींद तथा सांत्वना पुरस्कार डीएवी हुडा पानीपत रहे। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. डीडी विद्यार्थी ने इस प्रकार का आयोजन करने के लिए प्राचार्य का आभार जताया तथा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी