कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर दिया धरना

By Edited By: Publish:Sat, 26 Jul 2014 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jul 2014 06:20 PM (IST)
कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर दिया धरना

जागरण संवाददाता, जींद : सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के सामने भूख हड़ताल की और धरना दिया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अनशन की शुरुआत सर्व कर्मचारी संघ की राज्य सचिव सुनीता कालीमरणा ने जिला प्रधान रामफल दलाल को फूल-माला पहनाकर अनशन पर बैठाया। कर्मचारियों को इस बात को लेकर गुस्सा था कि आदोलन के चलते अनेक बार मुख्यमंत्री ने मागों को स्वीकार किया है लेकिन अब उन मागों को लागू नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों को संबोधित करते रामफल दलाल ने कहा कि पाच अगस्त से 13 अगस्त के जिला स्तर पर जेल भरो आदोलन घोषित किया गया है। इसमें जींद जिले के कर्मचारी आठ अस्त को जिला स्तर पर गिरफ्तारी देंगे। अगर सरकार फिर भी उनकी मागें नहीं मानती तो राज्य स्तर पर इस आदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार दो वर्ष तक सेवा करने वाले कर्मचारियों को बिना शर्त नियमित नहीं करती तथा केंद्र के समान वेतन और भत्ते लागू नहीं करती, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू नहीं करती, कर्मचारियों का आदोलन और तेज होता चला जाएगा। जिला सचिव सतीश पटवारी ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ अब पीछे हटने वाला नहीं है। जब तक मागों को माना नहीं जाएगा तब तक कर्मचारी आदोलन की राह से पीछे नहीं हटेगे। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र कर्मचारियों की मागों को पूरा करे और समस्याओं का समाधान करे नहीं तो इसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को भुगतना होगा। इस मौके पर महताब मलिक, सतबीर शर्मा, सुरेश राठी, आजाद, शक्ति सिंह घणघस, जगबीर ढाडा, धारा सिंह, इद्र सिंह, सतबीर लडवाल, जगत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी