लगातार करवट ले रहा मौसम, बूंदाबांदी के बाद हुआ खुशनुमा

मौसम लगातार करवट ले रहा है। शुक्रवार देर रात से ही मौसम में बदलाव शुरू हुआ। जिसके बाद शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि के बाद क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई और मौसम खुशनुमा बन गया। वहीं सुबह के समय फिर से साफ मौसम ने दस्तक दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 08:30 AM (IST)
लगातार करवट ले रहा मौसम, बूंदाबांदी के बाद हुआ खुशनुमा
लगातार करवट ले रहा मौसम, बूंदाबांदी के बाद हुआ खुशनुमा

जागरण संवाददाता, झज्जर : मौसम लगातार करवट ले रहा है। शुक्रवार देर रात से ही मौसम में बदलाव शुरू हुआ। जिसके बाद शुक्रवार-शनिवार मध्यरात्रि के बाद क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई और मौसम खुशनुमा बन गया। वहीं सुबह के समय फिर से साफ मौसम ने दस्तक दी। दोपहर तक रहे साफ मौसम में बदलाव शुरू हुआ। आसमान में बादल छाए और क्षेत्रभर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी के चलते लोगों को गर्मी से भी राहत मिली हुई है। लोग भी बदले मौसम का आनंद ले रहे हैं।

वीरवार को हुई बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम बदल गया। यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को जिलेभर में कुल 7 एमएम बरसात दर्ज की गई। जिसमें से सबसे अधिक बरसात खंड दुजाना में 3 एमएम बरसात हुई। वहीं शनिवार को सुबह के समय खिली धूप के चलते तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इधर, विशेषज्ञों के अनुसार बरसात फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। खेतों में लहलहाती फसलें किसानों को भी खुश कर रही हैं। शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । वहीं शनिवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में भी मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी। शुक्रवार को ये हुई बरसात

खंड बरसात

झज्जर 2 एमएम

साल्हावास -----

बेरी 2 एमएम

दुजाना 3 एमएम

बहादुरगढ़ ------

बादली ------

कुल 7 एमएम

chat bot
आपका साथी