फसलों के अनुकूल मौसम, रात को ठंड तो दिन में खिली धूप से मिलेगा फायदा

फिलहाल बना मौसम फसलों के अनुकूल माना जा रहा है। क्योंकि रबी की फसलों को ठंड के साथ-साथ धूप की जरूरत होती है। विशेषज्ञों की मानें तो यह मौसम फसलों के लिए संजीवनी होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 07:10 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 07:10 AM (IST)
फसलों के अनुकूल मौसम, रात को ठंड तो दिन में खिली धूप से मिलेगा फायदा
फसलों के अनुकूल मौसम, रात को ठंड तो दिन में खिली धूप से मिलेगा फायदा

जागरण संवाददाता, झज्जर : फिलहाल बना मौसम फसलों के अनुकूल माना जा रहा है। क्योंकि रबी की फसलों को ठंड के साथ-साथ धूप की जरूरत होती है। विशेषज्ञों की मानें तो यह मौसम फसलों के लिए संजीवनी होगा।

रबी की फसलों को अच्छे से पनपने के लिए ठंड की जरूरत होती है। जो अब मौसम में देखने को मिल रही है। वहीं दिन के समय धूप खिलने से फसलों को फायदा मिलेगा। अगर ठंड नहीं होगी तो फसलें भी अच्छी नहीं होंगी। रबी की फसलों को पनपने में ठंड का भी अहम योगदान होता है। हालांकि पाला पड़ना फसलों के लिए हानिकारक माना जाता है। अभी तक पाला नहीं पड़ रहा है। वहीं पाले के समय भी धूप व सिचाई ही फसलों को सुरक्षित रखती है। अगर दिन के समय में धूप खिलती है तो फसलें अधिक ठंड को भी सहन कर सकती है। ठंडा मौसम रहने से पैदावार भी बढ़ने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान लगातार 25 डिग्री से नीचे

फिलहाल अधिकतम तापमान लगातार 25 डिग्री से नीचे बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो 10 डिग्री के आसपास रहता है। रबी सीजन में मौसम अनुकूल होने से फसल अच्छी होने की उम्मीद है। उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी होने से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद हैं। रबी की फसलों को सिचाई, खाद व पोषक तत्वों के साथ-साथ ठंड की भी जरूरत होती है, जो फिलहाल फसलों को मिल रही है। सरसों व चने की बिजाई हो चुकी है। फिलहाल उन्हें बढ़ने के लिए ठंड की जरूरत है। गेहूं की बिजाई के लिए मौसम अच्छा

इधर, किसान गेहूं की बिजाई करने में जुटे हुए हैं। यह मौसम भी गेहूं की बिजाई के लिए अच्छा है। किसान अपने खेतों को अच्छे से तैयार करके जल्दी से बिजाई कर सकते हैं। किसान खेत में खरपतवार ना रहने दें। खरपतवार अधिक होने के कारण फसल पर इसका बुरा असर पड़ता है। साथ ही बीज का भी उपचार करें, ताकि अच्छी पैदावार हो। किसान अब गेहूं की बिजाई में अधिक लेट न करें। क्योंकि अच्छी पैदावार के लिए समय पर बिजाई करना भी आवश्यक होता है। जिन्होंने पहले गेहूं की बिजाई की हुई है, उस गेहूं की फसल को भी ठंड की आवश्यकता है।

ठंड रबी की फसलों के लिए फायदेमंद हैं। फिलहाल रात को ठंड होने के साथ ही दिन के समय धूप खिलती है। जो फसलों के लिए सबसे अच्छी है। इस मौसम में फसलें अच्छे से पनपती हैं।

डा. इंद्र सिंह, डीडीए, झज्जर।

chat bot
आपका साथी