ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया तो दोपहर में धूप खिलने पर लिया आनंद

10 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से चली हवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 08:45 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:45 AM (IST)
ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया तो दोपहर में धूप खिलने पर लिया आनंद
ठंडी हवाओं ने कंपकंपाया तो दोपहर में धूप खिलने पर लिया आनंद

10 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से चली हवा फोटो : 17 जेएचआर 14, 15

जागरण संवाददाता,झज्जर : ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में दिनभर चलने वाली हवाएं ठंड को और अधिक बढ़ाने का काम कर रही है। ऐसा ही मौसम रविवार को देखने को मिला। दिनभर 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने का काम किया। रविवार के सुबह की शुरूआत ठंड व धुंध के साथ हुई। हालांकि धुंध पिछले तीन-चार दिनों के मुकाबले कुछ कम रही। लेकिन धुंध व ठंड के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। सुबह के समय हर कोई अपने घरों में दुबका नजर आता है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलने से भी दूरी बनाई। बॉक्स : दोपहर तक सूर्य देव ने दर्शन दिए। धूप खिलने के बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ ठंड से कुछ राहत मिली। ऐसे में लोग दोपहर के समय धूप का आनंद भी लेते नजर आए। पार्कों में भी चहल-पहल दिखाई दी। पार्कों में पहुंचे बच्चे दोपहर में धूप सेंकते हुए उछलकूद करते नजर आए। परिवार वालों ने भी ठंड के मौसम में धूप सेंकने के लिए बच्चों को पार्कों में भेजना ही उचित समझा। इधर, बदला मौसम फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। रबी की फसलों में अच्छी बढ़ोतरी के लिए ठंड व धुंध दोनों की आवश्यकता होती है। फिलहाल मौसम में दोनों है, जिससे किसानों को भी राहत मिली हुई है। हालांकि बदले मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान अधिक रखने की जरूरत है। बॉक्स :

रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर में 10 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चली। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। आगामी दिनों में भी ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बॉक्स : मकर संक्रांति के मौके पर हवा ठीक नहीं हो पाने का मलाल पतंगबाजी के शौकीनों के चेहरे पर खूब देखने को मिला था। क्योंकि, पिछले दो दिन से बढि़या हवाएं चल रही है। इसलिए, रविवार को खास तौर पर बच्चों और युवाओं ने धूप निकलने के बाद खूब मस्ती करते हुए अपना शौक पूरा किया।

chat bot
आपका साथी