संस्कारम में स्टेट लेवल साइंस ओलम्पियाड कल

जागरण संवाददाता, झज्जर : खातीवास गांव स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में 20 जनवरी, रविवार को र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 06:39 PM (IST)
संस्कारम में स्टेट लेवल साइंस ओलम्पियाड कल
संस्कारम में स्टेट लेवल साइंस ओलम्पियाड कल

जागरण संवाददाता, झज्जर : खातीवास गांव स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में 20 जनवरी, रविवार को राज्य स्तरीय विज्ञान ओलम्पियाड का आयोजन होगा। जिसमें हरियाणा राज्य के अलावा दिल्ली एनसीआर के कक्षा पांचवी से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। वहीं रजिस्ट्रेशन के लिए भारी मात्रा में भीड़ उमड़ रही है। जिसके चलते विद्यालय प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 जनवरी शनिवार कर दी है। संस्कारम समूह के चेयरमैन महीपाल ने बताया कि ओलम्पियाड का समय प्रात: 11 बजे से लेकर 12.30 का रखा गया है। इसमें कुल 90 अंक के प्रश्न पूछे जाएगे। 50 अंक के विज्ञान के, 30 अंक के रिजनिंग के एवं 10 अंक के जनरल नॉलेज के प्रश्न सम्मिलित होंगे। रजिस्ट्रेशन को दूरभाष या विद्यालय में संपर्क कर करवाया जा सकता है। विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वही उसी दिन लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा। जिसका प्रथम पुरस्कार स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार साइकिल, तृतीय से लेकर छठे तक टेबलेट, 7वें से लेकर 10वें तक स्कूल बैग आदि पुरस्कार शामिल है। प्राचार्य किशोर तिवारी ने बताया कि स्कूल में प्रतिदिन काफी संख्या में विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवा रहे है तथा स्कूल हमेशा पूरे हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों को अपनी शैक्षिक एवं सहशैक्षिक प्रतिभा प्रदर्शन करने के लिए मौका देता रहता है तथा ओलम्पियाड का 20 जनवरी को रिपोर्टिंग टाइम प्रात: 10 बजे का रहेगा एवं ओलम्पियाड का परिणाम उसी दिन रविवार को घोषित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी