ढाकला गांव से प्रदेशाध्यक्ष पद तक पहुंचे धनखड़ ने किया सभी का शुक्रिया

ढाकला गांव से संबंध रखने वाले ओम प्रकाश धनखड़ ने वर्ष 2014 के चुनाव में बादली विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें कृषि मत्स्य नहरी मंत्री बनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 06:12 AM (IST)
ढाकला गांव से प्रदेशाध्यक्ष पद तक पहुंचे धनखड़ ने किया सभी का शुक्रिया
ढाकला गांव से प्रदेशाध्यक्ष पद तक पहुंचे धनखड़ ने किया सभी का शुक्रिया

जागरण संवाददाता, झज्जर : ढाकला गांव से संबंध रखने वाले ओम प्रकाश धनखड़ ने वर्ष 2014 के चुनाव में बादली विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें कृषि, मत्स्य, नहरी मंत्री बनाया गया। 2019 के चुनाव में धनखड़ चुनाव हार गए। मौजूदा समय में पार्टी ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है। अगर उनके राजनीतिक करियर की बात करें तो वे 1978 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ गए थे। इसके बाद विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कई वर्षों तक कार्य किया। इसी दौरान ही मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भी उन्होंने कार्य किया। साथ ही संगठन में अपनी जगह बनाई। धनखड़ भाजपा की राष्ट्रीय व क्षेत्रीय इकाइयों में कई पदों पर रहे। वे लंबे समय तक किसान मोर्चा से जुड़े रहे। किसान मोर्चा में उनकी सक्रियता के बूते ही उनकी किसान नेता की पहचान भी बनी। लॉकडाउन के दौरान किसानों की फसल खरीद प्रक्रिया में उन्होंने अपनी टीम बनाकर विशेष रूप से मास्क एवं सैनिटाइजर आदि बांटने का लगातार अभियान चलाया। जबकि, अनलॉक के बाद से वह लगातार राह के दीप कार्यक्रम ऑनलाइन चला रहे है। जिसमें अभी तक की अपनी राजनीतिक यात्रा सहित अन्य कार्यक्रम, गतिविधियों का उल्लेख भी कर रहे है।अतिथियों के रूप में विदेशी हस्तियां भी इस कार्यक्रम से जुड़ी है।

chat bot
आपका साथी