नेहरू कॉलेज का दीक्षांत समारोह कल, तैयारियां जोरों पर

जागरण संवाददाता झज्जर शहर के राजकीय स्नातकोतर नेहरू महाविद्यालय का वार्षिक दीक्षांत एवं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 01:34 AM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 01:34 AM (IST)
नेहरू कॉलेज का दीक्षांत समारोह कल, तैयारियां जोरों पर
नेहरू कॉलेज का दीक्षांत समारोह कल, तैयारियां जोरों पर

जागरण संवाददाता, झज्जर: शहर के राजकीय स्नातकोतर नेहरू महाविद्यालय का वार्षिक दीक्षांत एवं पुरस्कार वितरण समारोह 15 मार्च को आयोजित किया जाएगा। समारोह के लिए सभी आवश्यक तैयारियां चल रही हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. एमएस नरवाल दीक्षांत समारोह के मुख्यातिथि होंगे तथा वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. संतोष मुदगिल वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्यातिथि होंगी। महाविद्यालय की प्राचार्या दीपा कुमारी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने सत्र 2016-17 तथा 2017-18 के दौरान महाविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनको दीक्षांत समारोह में डिग्री दी जाएगी। दीक्षांत समारोह प्रात: 11 बजे आयोजित किया जाएगा जबकि पुरस्कार वितरण समारोह का समय दोपहर एक बजे निर्धारित किया गया है। इसके अलावा शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। समारोह की रिहर्सल 15 मार्च को सुबह 9 बजे होगी, जिसमें सभी डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों का उपस्थित होना आवश्यक है। जो विद्यार्थी रिहर्सल में भाग नहीं लेंगे, उसे दीक्षांत समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी