अदालत में बोला नाबालिग बेटा, मां को किसी देखा था आपत्तिजनक स्थिति में

बेटे ने अदालत में खुलासा किया कि उसने अपनी मां को किसी और के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा था। इसके बाद अदालत ने फैसला सुनाया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 06 Dec 2016 03:26 PM (IST) Updated:Tue, 06 Dec 2016 06:16 PM (IST)
अदालत में बोला नाबालिग बेटा, मां को किसी देखा था आपत्तिजनक स्थिति में

जेएनएन, झज्जर। अदालत में जब नाबालिग बेटे ने कहा कि उसने अपनी मां को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था तो सब सन्न रह गए। साढ़े तीन वर्ष पूर्व उसकी मां ने अपने अवैध संबंधों के लिए अपने पति की हत्या कर दी थी। पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली दोषी महिला को सेशन जज ने फांसी की सजा सुनाई है। उसके प्रेमी को उम्रकैद मिली है और पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी महिला के खिलाफ उसके नााबलिग बेटे ने गवाही दी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार अप्रैल 2013 में गांव गुभाना निवासी सुरेश का शव सड़क किनारे मिला था। करीब 15 दिन बाद सुरेश के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी कि जिस रात सुरेश घर से गायब हुआ था, उस रात किसी व्यक्ति ने उसे गुभाना गांव के ही सुरेंद्र उर्फ सोनू के साथ जाते हुए देखा था। सुरेश के परिवार वालों ने बताया कि सुरेंद्र अक्सर सुरेश के घर आता जाता था।

पढ़ें : हॉस्टल में रूममेट ने छात्रा को इस हाल में देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

उसके सुरेश की पत्नी पुष्पा से अवैध संबंध थे। दोनों फोन पर भी बात करते थे। सुरेश इसका विरोध करता था। जांच में यह बात पता चली कि सुरेंद्र ने घर से ले जाने के बाद पहले तो सुरेश को शराब पिलाई और जव वह नशे में हो गया तो हत्या कर शव सड़क के किनारे फेंक दिया। अदालत में सुरेश के नाबालिग ने बेटे ने अपनी गवाही में कहा कि उसने अपनी मां और सुरेंद्र को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।

पढ़ें : बीएसएफ जवान की रूठी पत्नी पहुंची पुलिस थाने, पति पहुंचा तो हो गई पिटाई

chat bot
आपका साथी