बाइक पर देश भ्रमण को निकला युवा इंजीनियर नारी शिक्षा व ट्रैफिक नियमों के पालन का दे रहा संदेश

जागरण संवाददाता बहादुरगढ़ यहां के आसौदा गांव से एक युवा इंजीनियर बाइक पर देश भ्रमण क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 09:18 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 09:18 AM (IST)
बाइक पर देश भ्रमण को निकला युवा इंजीनियर नारी शिक्षा व ट्रैफिक नियमों के पालन का दे रहा संदेश
बाइक पर देश भ्रमण को निकला युवा इंजीनियर नारी शिक्षा व ट्रैफिक नियमों के पालन का दे रहा संदेश

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : यहां के आसौदा गांव से एक युवा इंजीनियर बाइक पर देश भ्रमण को निकला है। इसमें एक चाह भी है और संदेश भी। चाह तो है देश की विविधताओं से रूबरू होने की और संदेश है नारी शिक्षा व ट्रैफिक नियमों के पालन का। इस पूरी यात्रा को देशी यात्री विकास के नाम से यू-टयूब पर भी शेयर किया जाएगा।

आसौदा टोडराण निवासी विकास बीटेक पासआउट है। कुछ माह सोनीपत में डिजाइन इंजीनियर की नौकरी की। फिर नौकरी छोड़ सरकारी जॉब की तैयारी में जुट गया। बीच में कोरोना आ गया तो सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएं टल गई। ऐसे में विकास ने बाइक पर देश भ्रमण का मन बनाया। इसका एक उद्देश्य भी तय किया। यात्रा के जरिये विकास ट्रैफिक नियमों के पालन और नारी को शिक्षा देने की पैरवी कर रहा है। बकौल विकास..नारी शिक्षा आवश्यक है। देश में अनेकों ऐसे इलाके हैं, जहां नारी शिक्षा महज सपना है। वहां आज भी लड़कियां जरूरी शिक्षा भी नहीं ले पा रही। दूसरा, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन जानलेवा हादसों का कारण बना है। इसमें असामयिक मौतें हो रही हैं। जो युवा खून देश के काम आना चाहिए, वह सड़कों पर बह जाता है। ऐसे हादसे परिवारों को जिदगी भर का दर्द भी देते हैं। नियमों का पालन न करने से कई परेशानी भी खड़ी होती है। ऐसे में सभी याद रखें कि जीवन के हर पहलु में अनुशासन जरूरी है। अब तक दो राज्य किए पूरे :

विकास ने राजस्थान में 3660 किमी और उत्तराखंड में 2244 किमी की यात्रा की है। 170 किमी की पैदल यात्रा भी की है। अब वह गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा होते हुए पहले पूरा दक्षिण भारत, उसके बाद पूर्व की यात्रा करके नेपाल और भूटान में भी पहुंचेगा। विकास का सपना देश भ्रमण के बाद 50 देशों की यात्रा करने का भी है। उसमें भी वह एक संदेश लेकर जाएगा। इधर, विकास के पिता अनिल कहते हैं कि बच्चों को सकारात्मकता की तरफ जाने से नहीं रोकना चाहिए। विकास ने मेहनत के साथ पढ़ाई पूरी की है। अपना कैरियर खुद बनाने और इच्छाएं पूरी करने का उसे हक है।

chat bot
आपका साथी