एचडी संस्थान में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व

संवाद सूत्र, साल्हावास : सोमवार को एच. डी. वरिष्ठ माध्यमिक संस्थान में हरियाली तीज पर्व बड़ी धू

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 10:54 PM (IST)
एचडी संस्थान में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व
एचडी संस्थान में धूमधाम से मनाया गया तीज पर्व

संवाद सूत्र, साल्हावास : सोमवार को एच. डी. वरिष्ठ माध्यमिक संस्थान में हरियाली तीज पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया। जिसमें भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुसार झूले डालकर विद्यार्थियों ने त्योहार का लुत्फ उठाया। इस मौके पर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइडस के जिला अध्यक्ष बलजीत नेहरा तथा एच. डी. संस्थान के निदेशक रमेश गुलिया ने स्काउट के बच्चों के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। विद्यालय प्राचार्य डा. हितैष पौलस्या ने हरियाली तीज की महता प्रतिपादित करते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति विश्व की एक अनूठी संस्कृति है, जो हमें अनेकता में भी एकता का संदेश देती है और सावन का हरा-भरा महीना हमें प्रकृति के साथ जोड़ता है। इस अवसर पर विभिन्न छात्राओं ने सावन के गीत गाकर तीज पर्व की छटा के साथ त्योहार का अहसास जोड़ने का कार्य किया। संचालक रमेश गुलिया ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराते हुए बताया कि झूला झूलने का दौर जो आज आधुनिकता की भेंट चढ़ गया है। ऐसे में जरूरी है कि हम सभी भी उसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए त्योहारों को धूमधाम से मनाएं। इनसे प्रेम बढ़ने के साथ-साथ प्रकृति के निकट जाने एवं उसकी हरियाली बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। इस महीने में गाए जाने वाले गीत मन को सुकून देते हैं। उन्होंने कहा कि मां पार्वती और शिवजी के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में भी हरियाली तीज मनाई जाती है। अंत में उन्होंने समस्त एच डी परिवार की ओर से विद्यार्थियों को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति की अनुपालना करने का संकल्प दिलाया।

chat bot
आपका साथी