शहर में आधी रात ढाई किलोमीटर की दूरी पर दो जगह फायरिग

जागरण संवाददाताझज्जर मंगलवार आधी रात को बहादुरगढ़ रोड पर ढाई किलोमीटर एरिया में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Mar 2020 05:05 PM (IST) Updated:Thu, 19 Mar 2020 06:13 AM (IST)
शहर में आधी रात ढाई किलोमीटर की दूरी पर दो जगह फायरिग
शहर में आधी रात ढाई किलोमीटर की दूरी पर दो जगह फायरिग

जागरण संवाददाता,झज्जर : मंगलवार आधी रात को बहादुरगढ़ रोड पर ढाई किलोमीटर एरिया में दो जगह पर अज्ञात लोगों ने फायरिग की है। गनीमत रही कि इस दौरान गोली किसी को नहीं लगी। हालांकि, अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन्हें टारगेट करते हुए फायर किए गए थे। इधर, रात के समय हुई फायरिग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के बाद ही घटना करने वालों युवकों व कारणों का पता चल पाएगा। प्रारंभिक तौर पर सीसीटीवी फुटेज से सामने आया है कि बाइक सवार दो युवकों ने यह वारदात की है। बॉक्स : मंगलवार रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर बहादुरगढ़ रोड स्थित शाही पंजाबी रसोई पर फायरिग हुई। गोली दुकान के शटर व शीशे को पार करते हुए सामने दीवार में जा लगी। वहीं इसके बाद बहादुरगढ़ की तरफ करीब ढाई किलोमीटर दूर हुंडई के शोरूम पर भी बाइक सवारों ने गोली चलाई है। गोली शीशे को पार करते हुए आगे चली गई। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आवाज सुनकर इसका पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक सुरक्षाकर्मी हमलावरों को पकड़ पाते वे मौके से जा चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने रात को मौके पर पहुंचकर छानबीन भी की। जिसके बाद सुबह पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी। शाही पंजाबी रसोई के मैनेजर प्रदीप ने बताया कि उन्होंने जब आकर देखा तो उनका शीशा टूटा हुआ था। छानबीन में पता चला कि रात को किसी अज्ञात ने गोली चलाई है।

बॉक्स : फायरिग करने वालों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली जा रही है। ताकि आरोपितों की पहचान हो सके। इधर, पुलिस के समक्ष शोरूम के सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि उन्हें बाइक पर दो युवक ही दिखाई दिए है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। ताकि फायरिग करने वालों के बारे में कोई पुख्ता बात सामने आ सके। - दो जगह फायरिग होने की सूचना मिली थी। पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार फायरिग करने वालों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रोशनलाल, प्रभारी सिटी थाना, झज्जर।

chat bot
आपका साथी