बारदाना नहीं होने के कारण नहीं हो पाया उठान कार्य

जागरण संवाददाता झज्जर एसीएस और उपायुक्त के आदेशों के बावजूद भी अनाज मंडी परिसर से सर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 01:22 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 06:39 AM (IST)
बारदाना नहीं होने के कारण नहीं हो पाया उठान कार्य
बारदाना नहीं होने के कारण नहीं हो पाया उठान कार्य

जागरण संवाददाता, झज्जर : एसीएस और उपायुक्त के आदेशों के बावजूद भी अनाज मंडी परिसर से सरसों के उठान कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। एक ओर जहां गेहूं की आवक तेजी से होने लगी है, वहीं दूसरी ओर मंडी में पड़ी सरसों के कारण जगह कम पड़ने लगी है। ऐसे में आढ़ती और किसानों दोनों को जहां भी जगह दिखाई दे रही है, वहीं पर ही गेहूं डाली जा रही है। कच्चा स्थान हो या फिर पक्का। शेड के नीचे हो या फिर आढ़तियों के बरामदे में जहां भी जगह दिखाई देती है। किसान अपनी फसल को डाल रहा है। एसीएस अनिल कुमार और उपायुक्त संजय जून के अनाज मंडी के दौरे के दौरान आढ़तियों और किसानों ने उनके समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए सरसों के उठान कार्य में तेजी लाने की बात कही थी। उस दौरान दोनों अधिकारियों ने दो दिन के भीतर मंडी परिसर से सरसों उठाने के निर्देश खरीद एंजेसियों और ट्रांसपोर्टर को दिए थे। लेकिन उसके बावजूद भी उठान प्रक्रिया ने गति नहीं पकड़ी है। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान चांद सिंह ने बताया कि सुबह से बारदाना आने का इंतजार कर रहे है। लेकिन बारदाना नहीं आ रहा। बारदाना नहीं होने के कारण सरसों का उठान कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। कई दफा अधिकारियों को सूचित भी किया गया है। लेकिन फिर समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन हजारों क्विंटल गेहूं की आवक मंडी में हो रही है। अगर साथ-साथ उठान कार्य नहीं हुआ तो आढ़तियों और किसानों दोनों को दिक्कत होगी। आने वाले दो दिनों में मौसम के प्रतिकूल होने की संभावना भी विशेषज्ञों के स्तर पर बताई गई है। अगर ऐसा हुआ तो संभवत: किसान को खेत और अनाज मंडी दोनों स्थानों पर ही परेशानी उठानी पड़ेगी। ताजा समय में भी उठान नहीं हो पाने के कारण किसानों पर दबाव बना हुआ है। चूंकि आढ़ती के पास भी पर्याप्त स्थान का अभाव होने के कारण दिक्कत बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी