भाजपा ने झज्जर में किया चुनावी शंखनाद, मनोहर बोले- BJP ने भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वीरवार को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनावी शंखनाद कर दिया है। इस दौरान नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 28 Mar 2019 02:41 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 02:42 PM (IST)
भाजपा ने झज्जर में किया चुनावी शंखनाद, मनोहर बोले- BJP ने भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश
भाजपा ने झज्जर में किया चुनावी शंखनाद, मनोहर बोले- BJP ने भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश

जेएनएन, झज्जर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वीरवार को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनावी शंखनाद कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 2014 में आपने केंद्र और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन किया। हमने पिछली सरकार की गली सड़ी व्यवस्था को बदला। भाजपा सरकार जनता को सीधा लाभ देती है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।

मनोहर लाल ने कहा कि पहले सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जाता रहा।  दीपा मलिक की प्रशंसा करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि बेटी पर हरियाणा को देश को नाज है। दीपा ने BJP ज्वाइन की। जिन अनेक नेताओं ने आज BJP में विश्वास जताया है उनका स्वागत है। रैली को कृषि मंत्री ओपी धनखड, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, अरविंद यादव, धर्मबीर हुड्डा, शमशेर खरखड़ा, विधायक विक्रम ठेकेदार, जिला अध्यक्ष बिजेंदर दलाल आदि भी मौजूद रहे।

सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि मजबूत सरकार चाहिए तो हमें फिर से मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही लाना है। BJP एक साधारण कार्यकर्ता को भी टिकट देती है, जबकि कांग्रेस परिवार की राजनीति करती है। रोहतक की जनता ने अपना मन बना लिया है। देश और प्रदेश में BJP के काम पर लोग वोट देने का मन बना चुका है।

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि आज भारत में एक नया स्वाभिमान जगा है। देश के मतदाता अपना फैसला सुनाने वाली है। आज देश में साढ़े 34 करोड़ खाते खुले है। केंद्र सरकार ने 13 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन देकर इतिहास रचा। राहुल गांधी कभी किसी गरीब महिला के चूल्हे के पास का दर्द नहीं महसूस किया। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि इस बार जनता रोहतक से कमल खिला देगी। पिछली बार मुख्यमंत्री उनके थे। सभी विधायक उनके थे। इस बार नजारा बदला हुआ है। इस बार सब  BJP के समर्थन में हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी