दूसरी फर्म को टेंडर अलॉट हो जाने के बाद बढ़ी पुराने कर्मचारियों की धड़कन

जागरण संवाददाता, झज्जर : नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिग पॉलिसी के तहत लगे चतुर्थ श्रेणी कर्म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:25 PM (IST)
दूसरी फर्म को टेंडर अलॉट हो जाने के बाद बढ़ी पुराने कर्मचारियों की धड़कन
दूसरी फर्म को टेंडर अलॉट हो जाने के बाद बढ़ी पुराने कर्मचारियों की धड़कन

जागरण संवाददाता, झज्जर : नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिग पॉलिसी के तहत लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी नौकरी को लेकर काफी चिंतित दिखाई दे रहे है। दिनभर कर्मचारी यह चर्चा करते रहते है कि नई फर्म को टेंडर अलॉट हो गया। अब नए ठेकेदार द्वारा क्या छंटनी तो नहीं की जाएगी। क्योकि इससे पूर्व भी ऐसा होता भी रहा है। जिसके चलते प्रतिवर्ष नया टेंडर अलॉट होने के बाद कर्मचारियों की धड़कने तेज होने लगती है। नवंबर के पहले सप्ताह में भी ठेकेदार द्वारा करीब 70 कर्मचारियों को हटाए जाने की सूचना पर कर्मचारियों ने कामकाज ठप्प कर दिया था। जिसके चलते अस्पताल की व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई थी। बाद में अस्पताल प्रबंधन की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद ही कर्मचारी काम पर लौटे थे। लेकिन अब फिर ठेकेदार द्वारा छंटनी प्रक्रिया किए जाने की सूचना पर कर्मचारी चिंतित है। उनका कहना है कि कई कर्मचारी तो ऐसे है। जो पिछले दस वर्षो से भी कार्य कर रहे है। उन्हें भी हटाने की बात सामने आ रही है। जिसके चलते परेशानी हो रखी है। परेशान कर्मचारियों का कहना है कि जब मानदेय के तौर पर मात्र ढाई से तीन हजार रुपये मिलते थे। तब उनसे कार्य करवाया गया। अब जब कि मानदेय ठीक-ठाक हुआ है। तब उन्हें हटाने की बाते सामने आने लगी है। अस्पताल प्रबंधन को पूरे मामले में संज्ञान में लेते हुए कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखना चाहिए।

chat bot
आपका साथी