ऑल इंडिया इसरो क्विज में संस्कारम के अक्षय ने पाया चौथा स्थान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा घोषित ऑल इंडिया क्विज में संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास के अक्षय कुमार ने देश में चौथा स्थान हासिल किया है। स्कूल के ही मंजीत ने टॉप 500 में नाम दर्ज करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 09:30 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 09:30 AM (IST)
ऑल इंडिया इसरो क्विज में संस्कारम के अक्षय ने पाया चौथा स्थान
ऑल इंडिया इसरो क्विज में संस्कारम के अक्षय ने पाया चौथा स्थान

जागरण संवाददाता, झज्जर : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा घोषित ऑल इंडिया क्विज में संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास के अक्षय कुमार ने देश में चौथा स्थान हासिल किया है। स्कूल के ही मंजीत ने टॉप 500 में नाम दर्ज करवाया है।

संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन महिपाल ने बताया कि अक्षय कुमार एवं मंजीत दोनों 12वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थी हैं। इसरो ने विद्यार्थियों की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अवधारणाओं, असीम रहस्यों का पता लगाने एवं प्रेरित करने के लिए 10 जुलाई को ऑनलाइन इसरो साइबर स्पेस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया था। चेयरमैन महिपाल एवं प्रिसिपल किशोर तिवारी ने अक्षय कुमार एवं मंजीत को बधाई दी।

गांव अचिना ताल निवासी अक्षय कुमार के पिता सत्यवान आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। अक्षय फिजिक्स में अनुसंधान करने के साथ एस्ट्रोफिजिसिस्ट बनना चाहता है। अक्षय ने अपनी सफलता का श्रेय चेयरमैन महिपाल, प्रिसिपल किशोर तिवारी, पिता सत्यवान, माता मंजू देवी एवं अध्यापकों को दिया। कोविड-19 महामारी के चलते स्कूल बंद होने के बाद भी संस्कारम पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने ऑनलाइन क्विज की शानदार तैयारी करवाई। गांव मुंडसा निवासी मंजीत के पिता अशोक कुमार किसान हैं। मंजीत का लक्ष्य एडीएम में चयन होकर देश सेवा करने का है।

chat bot
आपका साथी