अभय चौटाला आज झज्जार में

बहादुरगढ़ : हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला 15 जनवरी को जिला झज्जर स्थित पार्टी

By Edited By: Publish:Sat, 14 Jan 2017 06:15 PM (IST) Updated:Sat, 14 Jan 2017 06:15 PM (IST)
अभय चौटाला आज झज्जार में
अभय चौटाला आज झज्जार में

बहादुरगढ़ : हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला 15 जनवरी को जिला झज्जर स्थित पार्टी जिला कार्यालय तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक लेंगे। यह जानकारी इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मवीर राठी ने दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा करेंगे। राठी ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे अभय सिंह चौटाला पहुचेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ एसवाइएल नहर निर्माण, मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी व हरियाणा की मनोहर सरकार द्वारा पंचायती राज प्रणाली में पंचायती अधिकारों का अतिक्रमण करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक में विशेष रूप से एसवाईएल नहर निर्माण को लेकर रूपरेखा बनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी