आधी बरसात से गिरा पारा, जनजीवन को मिली राहत

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : पिछले 24 घटों में तेज आधी और हल्की बरसात के कारण रविवार को मौसम ने जन

By Edited By: Publish:Mon, 30 May 2016 01:03 AM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 01:03 AM (IST)
आधी बरसात से गिरा पारा, जनजीवन को मिली राहत

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

पिछले 24 घटों में तेज आधी और हल्की बरसात के कारण रविवार को मौसम ने जनजीवन को कुछ राहत दी। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दिन पारा अधिकतम 39 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 26 डिग्री पर रहा। दोपहर बाद हल्के बादल घिर आने के साथ ही तेज हवा से पारा और भी लुढ़का। दूसरी ओर धान उत्पादक किसानों ने पौध के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

शनिवार की रात भर तेज आधी चली। हल्की बरसात भी हुई। इसके कारण गर्मी के तेवर भी ढीले रहे और रविवार को तापमान का पारा ज्यादा ऊपर नहीं जा सका। इससे लोगों को राहत मिली। दिन भर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुचा। दोपहर बाद बादल छाने से यह और नीचे आ गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी कई दिन उठापटक जारी रह सकती है। मानसून के आगमन में तो अभी वक्त है, मगर संभावना यह है कि इस बार मानसून कुछ दिन पहले दस्तक दे सकता है।

पौध तैयार करने में जुटे किसान

मानसून के आगमन के साथ ही यहा पर धान की रोपाई होनी है। ऐसे में किसान इस फसल की पौध तैयार करने में जुट गए हैं। इस क्षेत्र में धान की सीधी बिजाई न करके रोपाई को ही प्राथमिकता दी जाती है। खरीफ सीजन की प्रमुख फसल होने के कारण धान की रोपाई के लिए बड़े हिस्से में व्यापक तैयारी की जा रही है। कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि यहा पर धान की रोपाई जून के आखिर में शुरू हो पाएगी। फिलहाल विभाग की ओर से भी इस फसल के बीजों की गुणवत्ता परखी जा रही है, ताकि किसानों को किसी तरह का नुकसान न उठाना पड़े।

chat bot
आपका साथी