रोहतक में थाने पहुंची महिला, बोली- पति ने नशा देकर किया दुष्‍कर्म, गर्भपात भी करवाया

रोहतक में एक महिला ने अपने पति पर दुष्‍कर्म व अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने उसका गर्भपात भी करवाया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 05:09 PM (IST)
रोहतक में थाने पहुंची महिला, बोली- पति ने नशा देकर किया दुष्‍कर्म, गर्भपात भी करवाया
रोहतक में थाने पहुंची महिला, बोली- पति ने नशा देकर किया दुष्‍कर्म, गर्भपात भी करवाया

रोहतक, जेएनएन। दुष्‍कर्म के केस लगातार बढ़ रहे हैं। मगहर रोहतक में सामने आए एक केस में दुष्‍कर्म का केस किसी और पर नहीं बल्कि महिला ने अपने पति पर ही लगाया है। शहर की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म व कुकर्म करने का प्रयास किया। पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नाबालिग के साथ ताऊ के लड़के ने बनाए अप्राकृतिक संबंध

हिसार: जिले के एक गांव में चौथी कक्षा में पढऩे वाले आठ साल के नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग खेल रहा था तो उसके ताऊ का लड़का उसको बुलाकर ले गया। उसने उसे ठंडा पिलाने का लालच दिया। उसने घर पर ले जाकर उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए और धमकी देकर भेज दिया। नाबालिग ने अपनी मां को घर जाकर पूरी बात बताई और पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

नाबालिग से छेड़छाड़, मामला दर्ज

हिसार: शहर की एक कालोनी में स्कूटी पर जा रही नाबालिगा को रोक कर उसका हाथ पकडऩे और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तरुण नाम के युवक पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नाबालिगा स्कूटी पर दोपहर को अपनी दादी के घर से अपने घर जा रही थी। रास्ते में तरुण ने उसकी स्कूटी रुकवाई और उससे छेड़छाड़ की। नाबालिग ने कहा कि दो साल पहले वह उनके पड़ोस में रहते थे तो भी वह उससे गलत हरकत करता था। पुलिस ने छेड़छाड़ सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, केस दर्ज

हिसार: जिले के एक गांव में पैदल घर जा रही महिला के साथ बाइक सवार गांव के श्रवण नाम के व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। साथ ही उसने महिला के साथ मारपीट भी की। महिला ने शोर मचाया तो वह धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

साध्वी से दुष्कर्म के मामले में 10 साल से फरार इनामी मोस्ट वांडेट गिरफ्तार

हांसी: मंदबुद्धि साध्वी से दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने के मामले में दस सालों से पुलिस को चकमा दे रहे इनामी बदमाश को जिला पुलिस की सीआइए टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक गंगनखेड़ी गांव में स्थित अपने घर पर परिवार से मिलने आया था और इसी दौरान पुलिस ने गांव के बस स्टैंड से युवक को गिरफ्तार कर काबू कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नारनौंद के एक गांव में सितंबर 2010 में युवक ने आश्रम में रहने वाली करीब 58 वर्षीय मंदबुद्धि साध्वी को जबरन खेतों में ले जाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपित गंगनखेड़ी निवासी सुरेश कुमार उर्फ कालिया तब से ही फरार चल रहा था।

chat bot
आपका साथी