हिसार में घरेलू कलह में महिला पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, पति सहित पांच लोगों पर केस दर्ज

घरेलू कलह में एक महिला पर पेट्राेल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया गया। हालांकि महिला के पति ने आग बुझा दी जिससे महिला की जान बच सकी। मामले में पीड़िता ने आजाद नगर थाना पुलिस को बयान दर्ज करवाए है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 01:33 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 01:33 PM (IST)
हिसार में घरेलू कलह में महिला पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, पति सहित पांच लोगों पर केस दर्ज
हिसार में घरेलू कलह में महिला को जलाने का मामला सामने आया है

जागरण संवाददाता, हिसार: गंगवा में घरेलू कलह में एक महिला पर पेट्राेल छिड़कर आग लगाने का प्रयास किया गया। हालांकि महिला के पति ने आग बुझा दी, जिससे महिला की जान बच सकी। मामले में पीड़िता ने आजाद नगर थाना पुलिस को बयान दर्ज करवाए है। गंगवा निवासी पीड़िता सकीना ने आजाद नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी लगभग छह साल पहले गंगवा निवासी संदीप के साथ हुई थी। उसके दो बेटे है। उसका पति संदीप व देवर मंदीप एक ही घर में रहते है। उसकी सास कलावती भी उनके सांझे में रहती है। पिछले महीने से उनके घर में पारिवारिक झगड़ा रहने लगा है।

झगड़े के दौरान उसका देवर मंदीप, पति संदीप और देवरानी आरती कई बार उससे मारपीट कर चुके है। 10 जुलाई को दिन में उसके पति और देवर ने उसे थप्पड़ मारे थे। इस बाबत उसने अपने पिता टोहाना नांगल निवासी नाजर को फोन करके बताया था कि उसे जान का खतरा है। उसके ससुराल वाले उसे कभी भी जान से मार सकते है। सोमवार दोपहर को उसका पति संदीप घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसका देवर मंदीप, देवरानी आरती, सास कलावती और चाचा ससुर रामसिंह उसके साथ झगड़ा कर मारपीट करने लगे। इसी दौरान उसकी देवरानी आरती ने उसके उपर पैट्रोल छिड़क दिया तथा उसके देवर मंदीप ने आग लगा दी।

आग लगने पर उसने मार दिया, मार दिया का शोर मचाया तो उसका पति भागकर आया और उसने आग को बुझाया। उसके पति ने उसे तूरंत इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। सकीना का आरोप है कि आरोपितों ने उस पर जान से मारने की नीयत से पैट्रोल छिड़ककर आग लगाई है। जिससे उसका पूरा शरीर झूलस गया। पुलिस ने सकीना की शिकायत पर धारा 149, 149, 307, 323, 506 के तहत उसके पति संदीप, देवर मंदीप देवरानी आरती, सास कलावती और चाचा ससुर रामसिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी