पत्‍नी पुलिस से बोली, पति करता है दुष्कर्म, दूसरों से भी करवाता है उत्‍पीड़न

रोहतक शहर की रहने वाली एक महिला ने पति पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने बताया कि पति समेत अन्य कई लोग उसका उत्पीडऩ कर रहे हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 31 Mar 2020 04:49 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 04:49 PM (IST)
पत्‍नी पुलिस से बोली, पति करता है दुष्कर्म, दूसरों से भी करवाता है उत्‍पीड़न
पत्‍नी पुलिस से बोली, पति करता है दुष्कर्म, दूसरों से भी करवाता है उत्‍पीड़न

रोहतक, जेएनएन। दुष्‍कर्म के केस तो सामने आते रहते हैं, मगर एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ दुष्‍कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। रोहतक शहर की रहने वाली एक महिला ने पति पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही पति समेत कई अन्य लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

महिला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि पति समेत अन्य कई लोग उसका उत्पीडऩ कर रहे हैं। उसके पति ने धोखे से उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

इसके बाद धमकी दी कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देंगे। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, शहर की एक कालोनी की रहने वाली युवती के साथ भी घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी गई। पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस में शिकायत दी है।

रिश्तेदार बन ऑनलाइन ठगों ने निकाले 95 हजार रुपये

हिसार: न्यू मॉडल टाउन में रहने वाले बहादुरगढ़ के सुभाष नगर निवासी शशीकांत के अकाउंट से ठग 95 हजार रुपये निकाल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शशीकांत के पास 28 मार्च को फोन आया और रिश्तेदार होने की बात कही। उसने अपने आप को बुराड़ी का प्रवेश बताया। शशीकांत ने बताया कि प्रवेश उसके भाई का साला है तो वह उससे बात करने लगा। उस ठग ने फोन पे प्रयोग करने की बात पूछी। जब शशीकांत ने प्रयोग करने की बात कही तो उसने एक लिंक भेजा जो उसने असेप्ट कर लिया। उसके बाद उसके एसबीआइ अकाउंट से छह बार में 95 हजार रुपये निकाल गए। जब उस नंबर पर बार-बार फोन किया तो वह व्यस्त आने लगा।

एसआइ के खाते और क्रेडिट कार्ड से रुपये निकाले

रोहतक : सिटी थाने में तैनात एसआइ के खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकाल लिए गए। पुलिस को दी गई शिकायत में झज्जर जिले के दुल्हेड़ा गांव निवासी जगदीश चंद्र ने बताया कि वह सिटी थाने में एसआइ के पद पर तैनात है। उनका सेलरी अकाउंट मॉडल टाउन स्थित एचडीएफसी बैंक में है। 28 मार्च को मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 2300 रुपये पेटीएम के माध्यम से कटे हैं। जबकि वह पेटीएम का इस्तेमाल नहीं करते। इसके बाद बैंक में जाकर स्टेटमेंट निकलवाई। जिसमें पता चला कि 13 फरवरी को भी किसी ने धोखाधड़ी कर खाते से 7500 रुपये पेटीएम के माध्यम से निकाले हैं। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से भी पांच हजार रुपये निकाल लिए गए। जबकि क्रेडिट कार्ड से कोई शॉङ्क्षपग भी नहीं की। शिकायत के आधार पर सिटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी