पटेल नगर सहित कई क्षेत्रों से पकड़े 12 बंदर

शहरवासियों को बंदरों के उत्पात से छुटकारा दिलाने के लिए चला अभियान।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 08:10 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 08:10 PM (IST)
पटेल नगर सहित कई क्षेत्रों से पकड़े 12 बंदर
पटेल नगर सहित कई क्षेत्रों से पकड़े 12 बंदर

फोटो 28

जागरण संवाददाता, हिसार : शहरवासियों को बंदरों के उत्पात से छुटकारा दिलाने के लिए शहर में बंदर पकड़ने का अभियान एक बार फिर से शुरु हो गया है। शुक्रवार को नगर निगम के आदेश पर भिवानी की एजेंसी के कर्मचारियों ने पटेल नगर व अर्बन एस्टेट से 12 बंदर पकड़े। इस दौरान पार्षद महेंद्र जुनेजा ने भी पहुंचे और टीम से उनके क्षेत्र से बंदर पकड़ने के संबंध में ठेकेदार व उनके कारिदों से बातचीत की। टीम ठेकेदार कृष्ण के नेतृत्व में पटेल नगर के चार धाम पार्क और गोकुल पार्क व आसपास के क्षेत्र से शुक्रवार को बंदर पकड़े। बंदरों को सेक्टर-15 स्थित कम्यूनिटी सेंटर ले गए।

टीम ने सायं को लगाया पिजरा, पकड़े बंदर

बंदरों को पकड़ने के लिए टीम ने सायं को पटेल नगर में पिजरा लगाया। उनमें बंदरों को फंसाने के लिए केले, मूंगफली व चने डाले। बंदर पकड़ने की टीम द्वारा प्लानिग के तहत बिछाए जाल में बंदर फंस गए।

खुले में बंदर, पिजरे में लोग

सेक्टर-14, सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11, कमला नगर, सेक्टर 13 सहित शहर विभिन्न सेक्टरों में हालात ये हैं कि कई लोगों ने बंदरों के डर से अपने घरों के आंगन भी लोहे से कवर करवाए हुए हैं।

बंदरों के कारण कोई हुआ जख्मी तो किसी ने गंवाई जान

केस-1 : सेक्टर 14 में नवंबर 2016 में बंदरों को छत से भगाने के चक्कर में दादी-पोते की मौत भी हो गई थी। छत पर 11 वर्षीय पोता बंदर को डंडे से भगा रहा था तभी उसका डंडा बिजली के तारों पर छू गया। पोते को बचाने के चक्कर में दादी को भी करंट लग गया और दोनों की मौत हो गई। केस-2 : सिरसा रोड पर हाउसिग बोर्ड कालोनी में 5 वर्षीय वंशिका घर के आंगन में अपनी बहन के साथ खेल रही थी। उसी दौरान बंदरों ने वंशिका को काट लिया। वंशिका की किलकारी सुन आसपास के लोग व परिजनों ने वंशिका को बचाया। केस-3 : साल 2018 व 2019 में सेक्टर 1-4 स्थित हाउसिग बोर्ड कॉलोनी व शिव नगर में बंदरों का काफी आतंक रहा। हाउसिग बोर्ड कॉलोनी में पूर्व में जहां करीब 20 बच्चों व बड़ों को बंदरों ने काटा वहीं साल 2019 में शिव नगर में 4 बच्चों को बंदरों से बुरी तरह काटकर घायल कर दिया था। शहर के इन क्षेत्रों में अधिक है बंदरों का आतंक

सेक्टर-14, कमला नगर, खजांचियन बाजार, मोती बाजार, पटेल नगर, पीएलए बाजार, बस अड्डे की दुकानों के आसपास, कटला रामलीला मैदान क्षेत्र, सेक्टर-16/17, पीएलए, सेक्टर-9/11 और सेक्टर-13, सेक्टर-15, मेला ग्रांउड सेक्टर, डाकघर के आसपास का क्षेत्र, डीएन कालेज मार्ग क्षेत्र और मिलगेट क्षेत्र इत्यादी।

वर्जन :

पटेल नगर से ठेकेदार के कारिदों ने 11 बंदर पकड़े। शुक्रवार को कुल 12 बंदर पकड़े। तीन पिजरों की मदद से ठेकेदार की टीम ने पकड़े गए बंदरों को सेक्टर-15 के कम्यूनिटी सेंटर में पहुंचा दिया है।

-महेंद्र जुनेजा, पार्षद, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी