Weather Update Haryana: पांच जनवरी तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, दिन में बढ़ेगा तापमान

Weather Update Haryana मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर दिशा में आगे बढऩे की संभावना को देखते हुए 5 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 08:46 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 05:27 PM (IST)
Weather Update Haryana: पांच जनवरी तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, दिन में बढ़ेगा तापमान
Weather Update Haryana: पांच जनवरी तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, दिन में बढ़ेगा तापमान

जेएनएन, हिसार। Weather Update Haryana: दिसंबर में कड़ाके की सर्दी का अनुभव कराने के बाद नए वर्ष में मौसम के तेवर कुछ बदले नजर आ रहे हैं। गत दिवस हरियाणा में नारनौल में न्यूनतम तापमान सबसे कम 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर दिशा में आगे बढऩे की संभावना को देखते हुए 5 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इसके साथ ही बीच-बीच में हल्के बादल बनने की संभावना है।

इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही कहीं-कहीं अल सुबह धुंध का सामना भी करना पड़ सकता है। उत्तरी व पश्चिमी हरियाणा में अगले दो-तीन दिनों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी व बरसात की संभावना है। वहीं पिछले कई दिनों से शीतलहर का सामना कर रहे लोगों ने खिली धूप ने राहत दी। हिसार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जिलावार तापमान की स्थिति  

जिला न्यूनतम अधिकतम
नारनौल 1.3 20
हिसार 3.5 21
रोहतक 4.4 9.8
फरीदाबाद 4.5 22.6
गुरुग्राम 4.5 21.2
करनाल 4.6 21
सिरसा 4.9 19.7
कुरुक्षेत्र 5 20.7
अंबाला 5.5 21
चरखी दादरी 6 16
चंडीगढ़ 6.1 21.6
भिवानी 6.3 20.9
फतेहाबाद 7 18
झज्जर 8 20

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी