किसान आंदोलन के अनाेखे रंग : डबवाली में दुल्हन लेने 18 किलोमीटर ट्रैक्टर पर पहुंचा दूल्हा

अब तक किसानी झंडा लगाकर बरात निकलती नजर आ रही थी। रविवार रात को चौटाला गांव से बरात पड़ोसी सूबे के जिला हनुमानगढ़ की तहसील संगरिया के तहत आने वाले गांव नुकेरा गई। खास बात यह रही कि दुल्हन को लेने दूल्हा ट्रैक्टर पर गया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:32 PM (IST)
किसान आंदोलन के अनाेखे रंग : डबवाली में दुल्हन लेने 18 किलोमीटर ट्रैक्टर पर पहुंचा दूल्हा
सिरसा जिले के चौटाला गांव के राजेश ने दूल्‍हा बन ट्रैक्टर पर तय किया 18 किलोमीटर का सफर

सिरसा/डबवाली, जेएनएन। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का रंग शादियों में नजर आने लगा है। अब तक किसानी झंडा लगाकर बरात निकलती नजर आ रही थी। रविवार रात को चौटाला गांव से बरात पड़ोसी सूबे के जिला हनुमानगढ़ की तहसील संगरिया के तहत आने वाले गांव नुकेरा गई। खास बात यह रही कि दुल्हन को लेने दूल्हा ट्रैक्टर पर गया। ट्रैक्टर को फूलों से सजाया हुआ था। बताया जाता है कि ससुराल पहुंचने से पहले घुड़चढ़ी की रस्म होती है तो राजेश ने ट्रैक्टर पर बैठकर यह रस्म पूरी की। हालांकि दुल्हन कार पर लेकर आया। ट्रैक्टर पर बरात लेकर जाने के चर्चे चौटाला से नुकेरा तक हो रहे हैं।

यूं हुआ प्रभावित

गांव चौटाला के किसान दया राम उलाणियां ने बताया कि राजेश उसके साथ टीकरी तथा सिंघु सीमा पर गया था। वहां करीब एक सप्ताह बिताया था। किसान आंदोलन से प्रभावित होकर उसने ठाना कि शादी में किसानी रंग भरेगा। उसने इच्छा जताई थी कि वह दुल्हन को ब्याहने किसान के साथी ट्रैक्टर पर जाएगा। चूंकि किसान की घोड़ी ट्रैक्टर ही है इसलिए इसे घुड़चढ़ी की रीत में शामिल किया गया।

कानूनों के खिलाफ किसानों ने दिया धरना

सिरसा : तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन की कड़ी में सोमवार को किसान संगठनों ने एफसीआइ गोदामों के आगे धरना दिया। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर सिरसा में किसानों ने भारत गैस कंपनी के कार्यालय के आगे तथा कंगनपुर रोड पर धरना दिया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह धरना शाम छह बजे तक चला। किसानों के धरने के दृष्टिगत पुलिस बल भी तैनात किया गया था। शाम को किसानों ने अधिकारियों को एफसीआइ को बचाने के संबंध में ज्ञापन भी सौंपे। गैस एजेंसी के निकट एफसीआइ गोदामों के आगे धरना दे रहे किसानों काे संबोधित करते हुए हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार अनाज के सरकारी व्यापार को खत्म करना चाहती है।

chat bot
आपका साथी