तेल, साबुन की लड़ाई बनाएगी रोहतक नगर निगम में नया प्रधान, दो दिसंबर को निगम कर्मचारियों का चुनाव

रोहतक में संजय बिड़लान पिछले तीन बार से तीन-तीन साल के लिए प्रधान बनते आ रहे हैं। अधिकारियों की कई मामलों में घेरेबंदी की। अब प्रधान पद के दूसरे उम्मीदवार अनिल पारचा ने भी मोर्चा संभाल लिया है। नया प्रधान बनाया जाना है

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 12:05 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 12:05 PM (IST)
तेल, साबुन की लड़ाई बनाएगी रोहतक नगर निगम में नया प्रधान, दो दिसंबर को निगम कर्मचारियों का चुनाव
हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव में आपस में खोले काले चिट्ठे

जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर अधिकारियों ने बड़ा दांव लगाया है। दरअसल, मौजूदा प्रधान संजय बिड़लान पिछले तीन बार से तीन-तीन साल के लिए प्रधान बनते आ रहे हैं। अधिकारियों की कई मामलों में घेरेबंदी की। अब प्रधान पद के दूसरे उम्मीदवार अनिल पारचा ने भी मोर्चा संभाल लिया है। अनिल भी 2011 से 2012 तक दो साल के लिए एक बार प्रधान रह चुके हैं। अब निगम चुनाव में तेल-साबुन की लड़ाई शुरू हो चुकी है। कर्मचारियों को कोरोना काल में किट, तेल, साबुन और आर्थिक मुआवजे को लेकर तनातनी देखने को मिल रही है। इसी लड़ाई से जो भी पार पाएगा वही अगला प्रधान बनेगा। बता दें कि दो दिसंबर को निगम कर्मचारियों का चुनाव है।

प्रत्याशी अनिल ने कहा, संजय बिड़लान पर करूंगा मानहानि का केस

पूर्व प्रधान और प्रधान पद के मौजूदा प्रत्याशी अनिल पारचा ने दावा किया है कि मौजूदा प्रधान संजय ने चुनाव के दौरान मेरी जान-बूझकर छवि धूमिल की है। इसलिए चुनाव के बाद मानहानि का केस करूंगा। यह भी दावा किया है कि मैंने किसी भी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया था। नगर निगम ने लिखित में दिया कि यह सरकारी जमीन नहीं है। नक्शा पास है और रजिस्ट्री है। 75 गज जमीन है। पुश्तैनी प्लाट है। फिर भी मेरे ऊपर सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए दिए। कोर्ट में मामला लंबित है। चुनाव के बाद और फैसला आने के बाद संजय बिड़लान पर मानहानि का केस किया जाएगा।

संजय ने एक आउटसोर्स कर्मचारी को पैरोल पर कराया

प्रधान पद के दावेदार अनिल ने आरोप लगाए हैं कि संजय बिड़लान ने आउटसोर्स के एक कर्मचारी को पैरोल पर करा दिया। इसी मामले को आधार बनाकर नगर निगम में लगे सभी आउटसोर्स के कर्मचारियों को पैरोल पर कराने की मांग उठाएंगे। अधिकारी यदि हमारी मांग नहीं सुनेंगे तो हम आंदोलन के लिए विवश होंगे।

मौजूदा प्रधान संजय बिड़लान के पांच वादे

- टैक्स ब्रांच के कर्मचारियों को गलत फंसाया, उन्हें दोबारा से बहाल कराएंगे।

- सरकार ने जिन मामलों में वादा खिलाफी की उन सभी मामलों को उठाएंगे।

- कर्मचारियों को नियमित तौर से साबुन, तेल, सुरक्षा उपकरण व स्वास्थ्य जांच कराएंगे।

- कोरोना काल में जिन कर्मियों की मौत हो गई, उनके स्वजनों को नौकरी दिलाना।

- अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ अन्याय किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।

----प्रधान पद के प्रत्याशी अनिल पारचा के वादे

- कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन दिलाएंगे।

- आउटसोर्स वालों को पैरोल पर कराएंगे।

- डी-ग्रुप के कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लाट दिलाने के आवाज उठाएंगे।

- जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई उनकी जांच निष्पक्षता सेह हो।

- प्रधान पद पर रहते हुए संजय ने जो गड़बड़ी की उनकी जांच कराएंगे।

chat bot
आपका साथी