आज होगी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता हिसार 24 जून को होने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:33 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:33 AM (IST)
आज होगी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, तैयारियां पूरी
आज होगी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, तैयारियां पूरी

जागरण संवाददाता, हिसार : 24 जून को होने वाली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के प्रति पदाधिकारियों में जोश है। बैठक की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रदेश बैठक में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व भिवानी के पदाधिकारी शामिल होंगे। यह बैठक पहली बार वर्चुअल व एक्चुअल माध्यम से होगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता चंडीगढ़ से अपना संबोधन देंगे। जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि काफी समय से चल रही कोरोना महामारी के कारण पार्टी की बैठकें अधिकतर बार वर्चुअल ही हो रही थी। अब प्रदेश हाईकमान ने वर्चुअल व प्रत्यक्ष बैठक करके व उसमें नजदीकी जिलों के पदाधिकारियों को बुलाने का फैसला लिया है। पार्टी का यह सराहनीय फैसला है, इससे कार्यकर्ता सही ढंग से बैठक में हिस्सा भी ले सकेंगे और कोरोना नियमों का पालन भी हो सकेगा। उन्होंने बताया कि बैठक का समापन शाम को केंद्रीय नेताओं के वर्चुअल संबोधन के बाद होगा। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में पार्टी के संबंधित जिलों के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी