Tik Tok स्‍टार भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने दो देवर उनकी पत्नी सहित छह पर करवाया मामला दर्ज

पहले विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्‍नोई के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरीं तो इसके बाद बहन और जीजा के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के मामला सुर्खियों में रहा। अब नया विवाद उपजा है

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 12:53 PM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 01:01 PM (IST)
Tik Tok स्‍टार भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने दो देवर उनकी पत्नी सहित छह पर करवाया मामला दर्ज
Tik Tok स्‍टार भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने दो देवर उनकी पत्नी सहित छह पर करवाया मामला दर्ज

हिसार, जेएनएन। भाजपा नेत्री एवं टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट बीते कई महिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्‍नोई के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरीं तो इसके बाद बहन और जीजा के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के मामला सुर्खियों में रहा। अब एक नया विवाद सामने आया है। सोनाली का कहना है कि उनके साथ उनके परिवार के लोगों ने धोखाधड़ी की है।

आरोप है कि उनके पति स्व. संजय फौगाट के मामा के बेटे विकास, पत्नी कोनिका, उसके भाई दीपेश व पत्नी मोनिका के अलावा उनकी मां भगवंती देवी सहित प्रॉपर्टी डीलर आजाद नगर निवासी राम अवतार मित्तल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सोनाली ने सभी छह लोगों पर प्लॉट का पैसा वापस नहीं देने, 2012 के बाद से लाखों रुपये मांग कर ले जाने के बाद वापस नहीं देने के आरोप लगाए हैं।

संत नगर निवासी सोनाली फौगाट ने एक फरवरी 2011 को गंगवा के आजाद नगर निवासी राम अवतार मित्तल से दुकान ली थी। उसके देवर विकास कुमार ने यह दुकान उसे दिलवाई थी। आठ लाख 50 हजार रुपये की राशि की अदायगी कर दुकान का एग्रीमेंट दे दिया था। बाद में सोनाली को पता चला कि रामअवतार और विकास ने मिलकर वह दुकान किसी और बेच दी। इसी प्रकार एक स्कॉलर कालोनी में प्लॉट को भी विकास ने खरीदवाया।

उस प्लॉट की फुल पेमेंट का स्टांप पेपर 29 अगस्त 2017 को दिया लेकिन प्लॉट नाम नहीं करवाया गया। सोनाली से विकास बाद में भी लाखों रुपये मांग कर ले जाता रहा। उसने पैसा वापस करने की बात भी कहीं लेकिन वह नहीं दिया। सोनाली ने देवर विकास को काफी बार पैसा वापस देने के लिए कहा लेकिन वह आनाकानी करता रहा। सोनाली ने आरोप लगाए कि 17 दिसंबर को विकास, दीपेश सहित पूरा परिवार उसके घर आए। उसने पैसा मांगा तो वह उसको धमकी देने लगे। उसके बाद सोनाली ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अब छह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी