यहां लेजर शो से दिखेगी महाभारत और 1857 क्रांति की कहानी, देखकर होंगे अचंभित

आपने सुनहरे पर्दे और टीवी स्क्रीन पर तो महाभारत की कहानी कई बार देखी होगी मगर अब इसे लेजर शो के माध्यम से भी दिखाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 01:59 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 01:45 PM (IST)
यहां लेजर शो से दिखेगी महाभारत और 1857 क्रांति की कहानी, देखकर होंगे अचंभित
यहां लेजर शो से दिखेगी महाभारत और 1857 क्रांति की कहानी, देखकर होंगे अचंभित

जेएनएन, रोहतक : आपने सुनहरे पर्दे और टीवी स्क्रीन पर तो महाभारत की कहानी कई बार देखी होगी मगर अब इसे लेजर शो के माध्यम से भी दिखाया जाएगा। यह नजारा बेहद अद्भाुत होगा और देखने वाले अचंभित रह जाएंगे। अब पर्यटन विभाग ऐसा करने जा रहा है जो लोगों को महाभारत से लेकर 1857 क्रांति की कहानी लेजर शो के माध्यम से दिखाएगा। जिसका पहला शो रोहतक की तिलियार झील में 12 सितंबर से शुरू हो रहा है। केंद्रीय राज्य टूरिज्म मंत्री केजे अलफोंस इसका उद्धाटन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश के भी कई मंत्री मौजूद रहेंगे। चार साल में 540 करोड़ की लागत से तिलियार में मल्टीमीडिया लाइट एंड साउंड शो सिस्टम बनकर तैयार हुआ है। शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर और रोहतक से सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे।

रोजाना शाम को करीब सात बजे से एक घंटे का शो होगा। एक घंटे तक चलने वाले इस शो में महाभारत और 1857 क्रांति के अलावा प्रदेश और रोहतक की संस्कृति और इतिहास को लेजर के माध्यम से दिखाया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो इससे युवाओं और खासकर बच्चों को देश और प्रदेश की संस्कृति और इतिहास के बारे में जानकारी होगी। शनिवार को तिलियार में प्रेस कांफ्रेंस कर पर्यटन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक घंटे के शो के लिए करीब 20 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट रखा जाएगा। इसके अलावा शो के उद्घाटन के दिन लोगों से कोई टिकट नहीं लिया जाएगा। 18 सितंबर से शुरू हो रहा तिलियार पर नौ दिन का पर्यटन उत्सव

इस माह की 18 तारीख से तिलियार पर नौ दिन का पर्यटन उत्सव शुरू हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिस दिन उत्सव शुरू होगा लोगों के लिए शो निशुल्क होगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी तिलियार झील पर होगा। उत्सव का समापन 26 सितंबर को होगा। इस मौके पर तिलियार के पर्यटन अधिकारी जेपी ¨सह, हरियाणा टूरिज्म के एसडीओ सतीश चौहान और तिलियार के जेई अनिल जैन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी