सरकारी नौकरी छोड़ 20 साल पहले हीरो बनने पहुंचे मुंबई, दारा सिंह के कहने पर बने स्टंटमैन

सोनीपत निवासी सुरेंद्र शर्मा ने अमिताभ बच्चन सलमान खान गोविंदा के साथ फिल्में की हैं। लॉकडाउन से पहले शादी समारोह के लिए पैतृक गांव आए थे अब हरियाणवी बोली के गीतों में काम कर रहे हैं। उन्‍होंने अपने अनुभव दैनिक जागरण से साझा किए।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 06:44 PM (IST)
सरकारी नौकरी छोड़ 20 साल पहले हीरो बनने पहुंचे मुंबई, दारा सिंह के कहने पर बने स्टंटमैन
एक्शन डायरेक्टर सुरेंद्र शर्मा, अभिनेता सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान फिल्म की शूटिंग के दौरान।

रोहतक [केएस मोबिन] पर्दे पर दिखाई देने वाले अभिनेता को जो पहचान मिलती है वह हम जैसे कलाकारों को नसीब नहीं होती। लेकिन, इसका यह कतई मतलब नहीं कि फिल्म निर्माण में हमारा योगदान नहीं होता। आत्म संतुष्टि और मनोरंजन जगत से जुड़े रहने की बात की जाए तो शायद हीरो से ज्यादा जीवन का आनंद हम लोग की उठाते हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार, निर्देशक, निर्माता हमारे योगदान की कद्र करते हैं। यह कहना है बालीवुड में बतौर एक्शन डायरेक्टर सुरेंद्र शर्मा का। मूलरूप से सोनीपत के सिसाना गढ़ी निवासी सुरेंद्र मंगलवार को छात्र कल्याण विभाग निदेशक एवं हरियाणवी कलाकार डा. जगबीर राठी से मिलने पहुंचे थे। यहां दैनिक जागरण के साथ उन्होंने खास बातचीत की।

सवाल : सोनीपत से मुंबई जाने के सफर के बारे में बताएं।

जवाब : बचपन से ही फिल्म देखने का शौक था। एङ्क्षक्टग किया करता था। लेकिन, परिवार में इस तरह का माहौल नहीं था कि फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर कर सकूं। दिल्ली में सरकारी नौकरी भी लग गई थी लेकिन, वर्ष 2000 में नौकरी छोड़ दी और निकल पड़ा मुंबई।

सवाल : मुंबई में बिल्कुल नए व अकेले थे। कैसे काम मिला, काम न मिलने तक क्या किया?

जवाब : मेरी पहली फिल्म बॉबी देओल अभिनीत 23 मार्च 1931 शहीद थी। इस फिल्म में एक से दो मिनट का रोल था। मैं दारा ङ्क्षसह का मुरीद हूं। उनसे मिलना हो गया। उन्होंने बेटे की तरह प्यार किया। उन्होंने और ङ्क्षबदू दारा ङ्क्षसह ने काफी मदद की। करीब 15-16 साल से मुंबई में ही रह रहा हूं।

सवाल : आप हीरो बनने मुंबई गए थे। लेकिन, आज एक्शन डायरेक्शन कर रहे हैं। यह कैसे हुआ?

जवाब : बनने तो हीरो ही गया था। लेकिन, बहुत जल्द महसूस हो गया था कि इतना आसान भी नहीं। कद-काठी और स्वास्थ्य अच्छा था। दारा ङ्क्षसह ने एक्शन डिपार्टमेंट में आने की सलाह दी। करीब दो साल तक एक्शन की ट्रेङ्क्षनग ली। जिसके बाद फिल्मों में लौटा।

सवाल : किस अभिनेता के साथ काम किया है। अपने एक्शन कॅरियर के बारे में बताएं?

जवाब : अमिताभ बच्चन, सलमान खान, गोङ्क्षवदा, ओमपुरी, सन्नी देओल के साथ काम किया है। बॉडी डबल और स्टंटमैन रहा। ऋतिक रोशन अभिनीत सुपर-30 फिल्म में पहली बार बॉडी डबल के एक्शन डायरेक्ट किए। तभी से एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम करने का निर्णय लिया।

सवाल : हरियाणवी बोली की फिल्म के भविष्य को कैसे देखते हैं?

जवाब : प्रदेश में अच्छा काम हो रहा है। नए कलाकार निकल रहे हैं। धीरे-धीरे फिल्म कल्चर बन रहा है। दंगल, सुल्तान, तनु वेड्स मन्नु रिटर्नस जैसी हरियाणवी पृष्ठभूमि की फिल्मों से हरियाणवी बोली को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। इसका फायदा प्रदेश में भी हुआ है।

सवाल : आजकल क्या कर रहे हैं, लॉकडाउन में कैसे खुद को संभाला?

जवाब : महामारी ने सभी को प्रभावित किया है। पत्नी और बच्चों सहित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए लॉकडाउन से कुछ दिन पहले गांव आया था। फिर लॉकडाउन लगने से यहीं फंस गया। इस बीच प्रदेश के कलाकारों से मिला। कुछ हरियाणवी गीतों के एक्शन डायरेक्ट कर रहा हूं।

chat bot
आपका साथी